Wednesday 01/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तारनगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजितपूर्वी और पश्चिमी नयार में वैज्ञानिक हस्तक्षेप से सुधरेगा जल प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन–प्रभारी सचिवजनता की चौखट पर प्रशासन-एडीएम ने सुनीं 25 शिकायतें,अधिकांश मामलों का मौके पर समाधानआपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह रहे सक्रिय,संसाधनों की न हो कमी–दिलीप जावलकरसहकारिता से सशक्त होंगे किसान,युवा और महिलाएं–कैबिनेट मंत्रीएक वृक्ष ओपीएस के नाम से गूंजेगी पुरानी पेंशन की मांग,12 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में चलेगा महाअभियानजनता के हक की लड़ाई में विभागीय सीमाओं से ऊपर उठीं मेयर आरती भण्डारी-जल संस्थान को दोटूक-समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा एक्शनडॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत गढ़ने का संकल्प दोहराया,कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वरउत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप में अनमोल मलिक और अनुभव ने दोहरा खिताब जीता।
राज्य

उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप में अनमोल मलिक और अनुभव ने दोहरा खिताब जीता।

देहरादून,दूनस्टर्स एरीना, मोथोरोवाला रोड में खेली गई प्रतियोगिता में रविवार देरशाम फाइनल खेले गए। ब्वॉयज अंडर-14 सिंगल्स में लक्ष्य ने वेदांत चुघ को 11-3 व 11-6 से हराकर खिताब जीता। ब्वॉयज अंडर-19 सिंगल्स में पर्व ने मानविक को 15-10 व 15-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विमेंस सिंगल्स में सृष्टि ने अमोघनी को 15-13 व 15-6 से शिकस्त देकर खिताब कब्जाया। विमेंस डबल्स में अनन्या व खुशप्रीत ने सृष्टि रावत व रश्मि की जोड़ी को 15-13 व 15-13 से हराकर खिताब जीता।

मेंस सिंगल्स में अनमोल मलिक ने प्रदीप पंत को 15-6 व 15-13 से पराजित कर खिताब हासिल किया। मेंस डबल्स में अनमोल मलिक व अनुभव ने प्रदीप व वरुण की जोड़ी को 15-10 व 15-8 से हराकर खिताब कब्जाया। मेंस 40 प्लस सिंगल्स के फाइनल में प्रदीप पंत ने अभिनव थापर को 15-7 व 15-12 से शिकस्त दी। मेंस 40 प्लस डबल्स में लोकेश व अभिनव थापर ने रोमी सिंह व साहिब सिंह की जोड़ी को 15-12 व 15-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मिक्सड डबल्स में अनुभव व बिंदु ने अनिकेत व सिमरन कपूर की जोड़ी को 15-13 व 15-8 से हराकर खिताब कब्जाया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, परिवहन मंत्री के निजी सचिव सौरव कुमार, अनिल डोभाल, एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिंधवाल, सदस्य सुमित डोभाल, अंकित रावत,गौरव गुलेरी, मनोज, , मयंक पैन्यूली, अलंकार गौतम आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close