Wednesday 01/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तारनगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजितपूर्वी और पश्चिमी नयार में वैज्ञानिक हस्तक्षेप से सुधरेगा जल प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन–प्रभारी सचिवजनता की चौखट पर प्रशासन-एडीएम ने सुनीं 25 शिकायतें,अधिकांश मामलों का मौके पर समाधानआपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह रहे सक्रिय,संसाधनों की न हो कमी–दिलीप जावलकरसहकारिता से सशक्त होंगे किसान,युवा और महिलाएं–कैबिनेट मंत्रीएक वृक्ष ओपीएस के नाम से गूंजेगी पुरानी पेंशन की मांग,12 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में चलेगा महाअभियानजनता के हक की लड़ाई में विभागीय सीमाओं से ऊपर उठीं मेयर आरती भण्डारी-जल संस्थान को दोटूक-समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा एक्शनडॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत गढ़ने का संकल्प दोहराया,कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वरउत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप में अनमोल मलिक और अनुभव ने दोहरा खिताब जीता।
राज्य

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत गढ़ने का संकल्प दोहराया,कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पौड़ी में भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रवाद,संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने डॉ.मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने की,जबकि मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश जिस सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है,उसमें डॉ.मुखर्जी के विचारों और बलिदान की अमूल्य भूमिका है। डॉ.रावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल का खिलना डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि डॉ.मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण तथा राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज की सेवा कर रहा है और यही डॉ.मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक पार्टी द्वारा विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व,कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सम्मेलन का संचालन प्रहलाद सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मातवर सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

Check Also
Close