Thursday 02/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीझील में एक और लाश_बीते चार दिनों में 3 शव मिलने से सनसनी..जनदबाव के आगे झुका प्रशासन! परशुराम चौक का चर्चित कट फिर होगा शुरू, हादसों पर लगेगी लगाममंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया जसपुर नगर पालिका का औचक निरक्षण गैर हाजिर अधिकारियो पर कार्यवाही के दिए निर्देशटीएमयू का बड़ा उपहार, अब मुरादाबादमें भी मिलेगी एनीमेशन में मास्टर डिग्रीकर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की गौरवशाली सेवाओं को सम्मानकलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्ताररुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।देहरादून: होम-स्टे पंजीकरण में दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चापूर्वांचल समाज को महापौर का बड़ा तोहफा, रुद्रपुर में बनेगा ‘पूर्वांचल भवन’रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
राज्य

रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

  • महापौर विकास शर्मा ने कमिश्नर से की मुलाकात
  • अटरिया मोड़ से डीडी चौक होते हुए त्रिशूल चौक तक आरसीसी नाला व फुटपाथ निर्माण की योजना पर कमिश्नर दीपक रावत ने दी सहमति

रुद्रपुर। शहर को स्मार्ट, सुव्यवस्थित और जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम रुद्रपुर ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। महापौर विकास शर्मा ने विकास प्राधिकरण के सचिव एवं कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत से व्यक्तिगत मुलाकात कर शहर के सबसे महत्वपूर्ण ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान महापौर ने एनएच-87 पर अटरिया मोड़ से डीडी चौक होते हुए त्रिशूल चौक तक आधुनिक आरसीसी नाले के निर्माण के साथ-साथ हाईवे किनारे आम नागरिकों की सुविधा के लिए व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा। इस प्रस्ताव पर आयुक्त दीपक रावत ने सहमति व्यक्त करते हुए योजना को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

महापौर ने आयुक्त को नगर निगम द्वारा तैयार किए गए विस्तृत आगणन की जानकारी भी दी। वर्ष 2026-27 के लिए तैयार इस परियोजना की अनुमानित लागत 16 करोड़ 61 लाख 61 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह परियोजना अटरिया मोड़ से डीडी चौक होते हुए त्रिशूल चौक तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाला निर्माण कर बरसाती जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करेगी।

इस संबंध में महापौर द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी एक विस्तृत पत्र भेजा गया है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना के लिए जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत की जाए।

महापौर ने कमिश्नर को बताया कि बरसात के दौरान रुद्रपुर शहर में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। नगर निगम के पास इतनी बड़ी परियोजना को स्वयं पूरा करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

महापौर ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि यह केवल नाला निर्माण का कार्य नहीं बल्कि शहर के भविष्य से जुड़ी आधारभूत संरचना का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसे शीघ्र शुरू किया जाना आवश्यक है।

कमिश्नर से मुलाकात के बाद महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा शहर है। ऐसे में आधुनिक और मजबूत ड्रेनेज व्यवस्था समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अटरिया मोड़ से त्रिशूल चौक तक प्रस्तावित आरसीसी नाला न केवल वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान करेगा, बल्कि शहर के यातायात को भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगा। हमने इस परियोजना के साथ हाईवे किनारे फुटपाथ निर्माण का प्रस्ताव भी रखा है, ताकि पैदल चलने वाले नागरिकों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सके। आयुक्त दीपक रावत ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति दी है। हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस जनहितकारी परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत होगी और रुद्रपुर को एक स्मार्ट, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने का सपना तेजी से साकार होगा।

Check Also
Close