Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

टीएमयू का बड़ा उपहार, अब मुरादाबादमें भी मिलेगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी में अब में तैयार होंगे डिजिटल मीडिया और एनीमेशन के एक्सपर्ट

ख़ास बातें
नया पीजी प्रोग्राम टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल
जीवीसी श्री मनीष जैन और ईडी श्री अक्षत जैन बोले, युवाओं के सपनों में भरेंगे रंग
सीओई डीन प्रो. आरके द्विवेदी बोले, टीएमयू बनेगा एनीमेशन में उच्च शिक्षा का केंद्र
सीसीएसआईटी ने वर्ष 2011 में की थी बीएससी-एनीमेशन कार्यक्रम की शुरुआत

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने एनीमेशन एवम् डिजिटल मीडिया स्टुडेंट्स के लिए बड़ा उपहार दिया है। कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया है। ख़ास बात यह है, एमएससी-एनीमेशन में प्रवेश के लिए किसी भी स्ट्रीम के यूजी पासआउट आमंत्रित हैं। यह नया पीजी प्रोग्राम टीएमयू के चांसलर श्री सुरेश जैन की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है। ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन बोले, टीएमयू युवाओं के सपनों में रंग भरने के प्रति संकल्पित है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य स्टुडेंट्स को एनीमेशन, डिजिटल मीडिया और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा के संग-संग विशेषज्ञता प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि सीसीएसआईटी ने वर्ष 2011 में बीएससी-एनीमेशन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। एनीमेशन प्रोग्राम लगभग शत-प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। एनीमेशन, गेमिंग, मल्टीमीडिया, विजुअल इफेक्ट्स, ग्राफिक डिज़ाइन और डिजिटल मीडिया उद्योगों में टीएमयू के सैकड़ों स्टुडेंट्स अपने हुनर दिखा रहे हैं। कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन ने उम्मीद जताई, एमएससी-एनीमेशन कार्यक्रम से रोजगार और करियर की असीम संभावनाएं खुल जाएंगी।

वर्तमान समय में एनीमेशन विश्व के सबसे तेजी से विकसित होने वाले उद्योगों में से एक है। फिल्म निर्माण, ओटीटी प्लेटफॉर्म, टेलीविजन, विज्ञापन, गेमिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ई-लर्निंग, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कॉर्पाेरेट प्रशिक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स का व्यापक उपयोग हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और मेटावर्स जैसी आधुनिक तकनीकों ने इस क्षेत्र के दायरे को और अधिक विस्तृत कर दिया है। एमएससी-एनीमेशन कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य स्टुडेंट्स को उन्नत तकनीकी ज्ञान, रचनात्मक कौशल, अनुसंधान क्षमता तथा उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत स्टुडेंट्स को 2डी एवं 3डी एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स), मोशन ग्राफिक्स, कैरेक्टर डिज़ाइन, गेम डेवलपमेंट, मल्टीमीडिया प्रोडक्शन, यूआई/यूएक्स डिज़ाइन, एआर, वीआर तथा डिजिटल कंटेंट निर्माण जैसे आधुनिक विषयों का गहन अध्ययन कराया जाएगा।

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी कहते हैं, कार्यक्रम पूर्ण करने के बाद स्टुडेंट्स एनीमेशन आर्टिस्ट, वीएफएक्स स्पेशलिस्ट, गेम डिज़ाइनर, मोशन ग्राफिक्स डिज़ाइनर, मल्टीमीडिया डेवलपर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, यूआई/यूएक्स डिज़ाइनर, क्रिएटिव डायरेक्टर, डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और शोधकर्ता के रूप में कार्य कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त वे राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एनीमेशन स्टूडियो, फिल्म निर्माण कंपनियों, गेमिंग संगठनों, विज्ञापन एजेंसियों, डिजिटल मार्केटिंग कंपनियों तथा ई-लर्निंग संस्थानों में आकर्षक करियर बना सकेंगे। प्रो. द्विवेदी कहते हैं, आज शिक्षा, विपणन, कॉर्पाेरेट संचार, चिकित्सा, पर्यटन, रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी एनीमेशन आधारित समाधानों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, इसीलिए अब टीएमयू को भी एनीमेशन में उच्च शिक्षा का केन्द्र बनाएंगे।

Check Also
Close