Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने वाले आशीष नेगी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए सौंपा शिकायती पत्र।

रुद्रपुर। सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, विभिन्न समुदायों के बीच नफरत फैलाने और सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के विरोध में आज रुद्रपुर में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को एक शिकायती पत्र सौंपा।

आज कोतवाली रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के क्षेत्राधिकारी (Circle Officer) को सौंपे गए प्रार्थना-पत्र में फेसबुक पेज “Ashish Negi UKD” के संचालक आशीष नेगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ताओं—गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह और गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के रुद्रपुर से डायरेक्टर व सेंट्रल कमेटी के जनरल सेक्रेटरी प्रतपाल सिंह—ने बताया कि विगत दिनों चमोली के कर्णप्रयाग में हुई एक स्थानीय घटना का सहारा लेकर आशीष नेगी अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लगातार सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ वीडियो प्रसारित कर रहा है। वह सिख समाज को चैलेंज करते हुए संबोधित कर रहा है और वर्ष 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ और दरबार साहिब में फौज भेजने का बार-बार जिक्र कर सिख समाज को मानसिक रूप से आहत करने व उत्तराखंड के आपसी सौहार्द को बिगाड़कर दंगा-फसाद कराने की कोशिश कर रहा है। इन वीडियो से स्थानीय सिख समाज में भारी रोष और आक्रोश व्याप्त है।
मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी (आगे की रणनीति)
सिख समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी आशीष नेगी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज नहीं की गई, तो सिख समाज चुप नहीं बैठेगा। FIR लिखवाने और न्याय पाने के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिसके तहत आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे उपस्थित:
आज पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपने और कानून व्यवस्था के समक्ष अपनी मांग रखने के लिए सिख समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
जोगिंदर सिंह (अध्यक्ष, गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी)
प्रतपाल सिंह (डायरेक्टर-गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब व जनरल सेक्रेटरी-सेंट्रल कमेटी)
बलविंदर सिंह
जसबीर सिंह उप्पल
रशपाल सिंह हैप्पी
गुरमीत सिंह बठला
हरजीत सिंह विरदी
कंवलजीत सिंह
प्रभजीत सिंह
अमरजीत सिंह
जीत सिंह चाचू

सम्पर्क/जारीकर्ता:
गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी, रुद्रपुर (उत्तराखंड)

Check Also
Close