Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरिः विकास शर्मा

  • महापौर ने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों व सह-संयोजकों का किया स्वागत

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर से लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक मजबूत बनाने की दिशा में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के नवमनोनीत संयोजकों एवं सह-संयोजकों का नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर विकास शर्मा ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को समान सम्मान दिया जाता है और उसकी मेहनत, निष्ठा तथा योग्यता के आधार पर उसे संगठन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां साधारण कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर सर्वाेच्च जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में वंशवाद और परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। यहां पद किसी परिवार या विरासत के आधार पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की क्षमता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखकर दिए जाते हैं। यही कारण है कि भाजपा लगातार देश और प्रदेश की जनता का विश्वास जीत रही है।

महापौर ने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रत्येक प्रकोष्ठ की अपनी विशिष्ट भूमिका होती है और इनके माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पार्टी की पहुंच और अधिक मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब नवमनोनीत पदाधिकारियों की भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रकोष्ठ पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

महापौर ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की परीक्षा होगा। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच पहुंचेगा तो भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास का अभियान और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इनमें विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक प्रवेश शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक के. के. त्रिपाठी एवं सह-संयोजक इन्द्रपाल चौधरी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक ललित यादव एवं सह-संयोजक श्रीमती श्रुति गोलवलकर, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुशील नरंग एवं सह-संयोजक मनोज मदान, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एन. एस. बिष्ट, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र सिंह धामी एवं सह-संयोजक विश्वनाथ शर्मा, धर्म-संस्कृति/मठ/धर्मशाला प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक जगदीश तनेजा एवं सह-संयोजक गौरव मुंजाल, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती करुणा एवं सह-संयोजक श्रीमती रेनू शर्मा, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सह-संयोजक महेंद्र आर्या एवं मनोज छाबड़ा, व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अविश पुंगी, निकाय प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संदीप अनेजा, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक हरविंदर सिंह हरजी एवं सह-संयोजक सुरेश शर्मा, दिव्यांग जन प्रकोष्ठ के संयोजक हरीश चौधरी, खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक धीरज वर्मा एवं सह-संयोजक हरीश शर्मा, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक डॉ. रामवीर सिंह तथा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के संयोजक मयंक कक्कड़ एवं सह-संयोजक धर्मेंद्र सैनी और राजेश कमरा शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close