Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए)हरिद्वार ने मनाया डॉक्टर डे समारोह,उत्तराखंड में गैर सरकारी चिकित्सकों की कोई सुनवाई नहीं-चौधरी,


चिकित्सकों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा प्रशासन-मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, डॉक्टर संध्या शर्मा, डॉक्टर करुणा शर्मा सहित कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और विभूतियां को किया गया सम्मानित,
हरिद्वार।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) हरिद्वार द्वारा एक स्थानीय होटल में डॉक्टर डे समारोह दिव्यता,गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न विभूतियों और चिकित्सक परिवार के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ विपिन मेहरा ने की। संचालन आईएमए के कोषाध्यक्ष डॉ आरके सिंघल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और और डॉक्टर विधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री दो विधान चंद्र राय के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि 1 जुलाई के अवसर पर पूरे देश में हर साल डॉक्टर डे यानी चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
जनपद हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि चिकित्सक दिवस का उद्देश्य समाज के प्रति चिकित्सकों के समर्पण,सेवा, करुणा एवं नैतिक दायित्वों का सम्मान करना है। उन्होंने हरिद्वार आईएमए की तारीफ करते हुए कहा कि यह संगठन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए सभी चिकित्सकों को निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।
आईएमए उत्तराखंड की प्रदेश इकाई के सचिव डीआर डीडी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में गैर सरकारी चिकित्सकों की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं है। उनके प्रति प्रदेश सरकार या प्रशासन या शासन का रवैया हमेशा उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्दी ही गैर सरकारी चिकित्सकों की समस्याओं को सुनकर समाधान करना चाहिए वरना हालात बहुत विकट होते चले जाएंगे।
चिकित्सक दिवस के अवसर पर निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में लगातार घट रही तोड़फोड़ की घटनाओं और प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं उत्पीड़न की समस्याएं जोर शोर से उठी। आईएमए के सचिव डॉ प्रेम लूथरा ने चिकित्सकों और उनके नर्सिंग होम तथा चिकित्सालयों को शासन से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की। विशिष्ट अतिथि होप हॉस्पिटल के संस्थापक एवं निदेशक डॉ एसके मिश्रा ने कहा कि अब चिकित्सा के क्षेत्र में कोई क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं जिनका लाभ मरीज को मिल रहा है। हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि चिकित्सकों का दर्जा भगवान के बाद माना जाता है और कोई भी चिकित्सक या नहीं चाहता कि उसके मरीज के साथ कोई अनहोनी घटना हो परंतु देखने में ही आया है कि कई असामाजिक तत्व अस्पतालों में तोड़फोड़ करते हैं जो अत्यंत निंदनीय और चिंता का विषय है इसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार को कड़े नियम बनाने चाहिए।
इस अवसर पर 30 वर्षों से अधिक समय से समाज को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों डॉ बी के एंडले, डॉ तरुण गुप्ता, डॉ संध्या शर्मा, डॉक्टर समरजीत चौधरी, डॉ संजय शाह एवं डॉ तीस्ता शाह को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों नगर पालिका हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, शिक्षाविद् डॉ करुणा शर्मा, पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए सुखबीर सिंह को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों के उन प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया,जिन्होंने कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चिकित्सा जगत और जनपद हरिद्वार का गौरव बढ़ाया। आईएमए के सचिव डॉ प्रेम लूथरा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ आरके सिंह, डॉक्टर नीता मेहरा, डॉक्टर विकास दीक्षित, डॉ अंजुल श्रीमाली, डॉ अनु लूथरा, डॉ सुमंतू विरमानी, डॉ नीता शर्मा, डॉक्टर मुकेश मिश्रा, डॉक्टर अंकित देशवाल, डॉ दिनेश सिंह डॉ अश्वनी चौहान,डॉ रविकांत शर्मा, डॉ जसप्रीत सिंह डॉक्टर मनप्रीत सिंह, डा देवव्रत साईं, डॉ अनुपम डा साईं कल्याणी डा राधिका नागरथ आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close