Saturday 04/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में जाम से मिलेगी राहत, रोपवे से जुड़ेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल, आवास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षणबोले- डीपीआर जल्द होगी तैयार, तीन वर्ष में पूरा होगा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टगौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण मेरी प्राथमिकता: मनमोहन शर्मामसूरी में सड़क निर्माण की खुली पोलए सीवरेज के लिए छोड़े गड्ढे में फंसी मैक्स पिकअप, बड़ा हादसा टलाबार्लाेगंज मेरीविल स्टेट रोड पर ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, स्थानीय लोगों में रोष; नगर पालिका से कार्रवाई की मांगमसूरी में मॉक ड्रिल में दिखी आपदा से निपटने की तैयारी,, 15 मिनट में सक्रिय हुआ पूरा प्रशासन, बारिश बनी चुनौतीविधायक शिव अरोरा का एक ओर संकल्प पूर्ण होने के ओर विधायक का भरोसा 2026 से शुरू होगा रुद्रपुर का मेडिकल कॉलेजविधायक के प्रस्ताव 14 करोड़ से मेडिकल कॉलेज मे लगी एमआरआई मशीन, डायग्नोस्टिक लैब बनकर तैयार जनता मिलेगी बड़ी राहतहल्द्वानी के प्रमुख सरकारी चिकित्सालयों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के व्यापक तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंतामसूरी में जाम से मिलेगी राहत, रोपवे से जुड़ेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल, आवास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षणअवैधानिक लेऑफ के खिलाफ में भगवती (Micromax) के श्रमिकों का प्रदर्शनएमिटी समेत यूपी की चार यूनिवर्सिटीज़के लॉ स्टुडेंट्स की टीएमयू में इंटर्नशिपडॉक्टरों के थोक तबादलों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन
राज्य

डॉक्टरों के थोक तबादलों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ब्लॉक हल्द्वानी) के एक शिष्टमंडल ने आज हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर हल्द्वानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों—सुशीला तिवारी चिकित्सालय, डॉ. सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय—से विशेषज्ञ डॉक्टरों के किए गए थोक तबादलों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

शिष्टमंडल ने विधायक श्री हृदयेश को अवगत कराया कि हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों सहित पूरे कुमाऊँ मंडल के लाखों लोग बेहतर उपचार के लिए यहां के सरकारी अस्पतालों पर निर्भर हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक साथ बड़े स्तर पर स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका है, जिसका सीधा असर गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर पड़ेगा।

यूनियन की ओर से मांग की गई कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इन थोक तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए तथा सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहें।

इस अवसर पर विधायक श्री सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से रखा जाएगा तथा हर संभव प्रयास किया जाएगा कि हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊँ की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर उनकी आवाज़ को सदन से लेकर सरकार तक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इस दौरान पार्षद रवि जोशी, हेमंत साहू, रिंकी जोशी, रेशमा, सुनीता महरा, रेनू घुघुतियाल, प्रीति सरोज, रीना बाला, मीना शर्मा, सायमा, मंजू आर्या, जसोदा एवं सरिता साहू उपस्थित रहीं।

Check Also
Close