Sunday 05/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिलने पर महापौर का जोरदार स्वागतकैलाश मानसरोवर यात्रियों के उत्तराखंड आगमन पर सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में किया भव्य स्वागतबीज बम अभियान सप्ताह-2026 का आगाज 9 जुलाई से उत्तराखंड से उठेगी हरित जनआंदोलन की नई अलखगांव-गांव पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा-उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निःशुल्क जांच अभियान बना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहतगरीब विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान-मां मंगला सरस्वती छात्रवृत्ति योजना से 9 मेधावी छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का संबलभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट पर विशाल देशव्यापी जन-आंदोलन का ऐलान–भोपाल सिंह चौधरीजिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में हेयर सैलून का शुभारंभ-बंदियों के सुधार एवं मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलस्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी को भावभीनी विदाईगांव-गांव पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं-पौड़ी में 4 जुलाई से 45 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू4 जुलाई विशेष, मसूरी से जुड़ी हैं जॉर्ज एवरेस्ट की अनगिनत यादें, जिनके नाम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी हुई अमर
राज्य

गांव-गांव पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं-पौड़ी में 4 जुलाई से 45 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के निकट बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक पहल करते हुए 4 जुलाई से 17 अगस्त 2026 तक विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी विकासखंडों में तीन-तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे,जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना,गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय पौड़ी,बेस चिकित्सालय कोटद्वार एवं उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर से स्त्री रोग,अस्थि रोग,जनरल मेडिसिन,ईएनटी,नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम प्रत्येक शिविर में मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में केवल सामान्य जांच ही नहीं,बल्कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा,गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग,टीबी जांच एवं एक्स-रे,एनीमिया परीक्षण,किशोर स्वास्थ्य परामर्श,रक्तदान शिविर,जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य जांच,नियमित टीकाकरण,सिकल सेल टेस्ट तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरण जैसी अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आज के समय में समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में अवश्य पहुंचें और स्वयं के साथ अपने परिवार के सदस्यों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 4 से 6 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल से इस अभियान का शुभारंभ होगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के सभी विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित किए जाएंगे और 17 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल में अंतिम शिविर के साथ अभियान का समापन होगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह विशेष अभियान न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाएगा,बल्कि समय पर जांच,उपचार और जागरूकता के माध्यम से जनपद में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

Check Also
Close