Sunday 05/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिलने पर महापौर का जोरदार स्वागतकैलाश मानसरोवर यात्रियों के उत्तराखंड आगमन पर सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में किया भव्य स्वागतबीज बम अभियान सप्ताह-2026 का आगाज 9 जुलाई से उत्तराखंड से उठेगी हरित जनआंदोलन की नई अलखगांव-गांव पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा-उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निःशुल्क जांच अभियान बना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहतगरीब विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान-मां मंगला सरस्वती छात्रवृत्ति योजना से 9 मेधावी छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का संबलभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट पर विशाल देशव्यापी जन-आंदोलन का ऐलान–भोपाल सिंह चौधरीजिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में हेयर सैलून का शुभारंभ-बंदियों के सुधार एवं मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलस्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी को भावभीनी विदाईगांव-गांव पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं-पौड़ी में 4 जुलाई से 45 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू4 जुलाई विशेष, मसूरी से जुड़ी हैं जॉर्ज एवरेस्ट की अनगिनत यादें, जिनके नाम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी हुई अमर
राज्य

गरीब विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान-मां मंगला सरस्वती छात्रवृत्ति योजना से 9 मेधावी छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का संबल


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अरण्यक जन सेवा संस्था,देवप्रयाग लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर एवं निर्धन परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मां मंगला सरस्वती छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की गई। तहसील सभागार देवप्रयाग में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद देवप्रयाग की अध्यक्षा ममता देवी तथा तहसीलदार देवप्रयाग विजय पाल गुसाईं ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है। उन्होंने संस्था के इस मानवीय और प्रेरणादायी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना वास्तव में राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। अरण्यक जन सेवा संस्था के सचिव इंद्र दत्त रतूड़ी ने बताया कि संस्था को स्वामी नित्यबोधानंद सरस्वती का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होता रहा है। उनके सहयोग से इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 9 छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें एक वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। छात्रवृत्ति के अंतर्गत विद्यार्थियों की वार्षिक शैक्षणिक फीस तथा विभिन्न डिप्लोमा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से संबंधित खर्च वहन किया गया है,जिससे उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। संस्था ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर समाज के सक्षम और संवेदनशील लोगों के सहयोग से उनकी फीस एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने का कार्य कर रही है। यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में मददगार साबित हो रहा है,बल्कि उनके परिवारों के लिए भी आशा की नई किरण बन रहा है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब हर बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिले। ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यामंदिर इंटर कॉलेज देवप्रयाग के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा,शिशु मंदिर देवप्रयाग के प्रधानाचार्य राजेश पंचपुरी,धीरेन्द्र भट्ट,मुकेश भट्ट,प्रिया जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस प्रयास को शिक्षा और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर संचालन की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का वातावरण विद्यार्थियों की सफलता,शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना से ओतप्रोत रहा। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने संस्था,सहयोगकर्ताओं एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके सपनों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

Check Also
Close