Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

रुद्रपुर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिलने पर महापौर का जोरदार स्वागत

  • छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा कैंपसः विकास शर्मा

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर को कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैंपस का दर्जा मिलने की मंजूरी के बाद शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भर उठा। कॉलेज प्रशासन, छात्र नेताओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महापौर विकास शर्मा का भव्य अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा महाविद्यालय परिसर ‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद’, ‘महापौर विकास शर्मा जिंदाबाद’ और ‘एबीवीपी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने इसे वर्षों पुराने संघर्ष और मांग की ऐतिहासिक सफलता बताते हुए कहा कि अब क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए नैनीताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व महापौर विकास शर्मा ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान उन्हें आश्वस्त किया था कि रुद्रपुर महाविद्यालय को कुमाऊँ विश्वविद्यालय का कैंपस बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने लगातार इस विषय को गंभीरता से उठाया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखित रूप से प्रस्ताव भेजकर रुद्रपुर में कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नया परिसर स्थापित करने की मांग की।

महापौर के प्रयासों और पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रुद्रपुर में कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नया परिसर स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए, जिसके बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इसी महाविद्यालय के छात्र रहे हैं और उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी इसी परिसर से हुई। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र हितों के लिए संघर्ष किया और महाविद्यालय को शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब महाविद्यालय में बीएससी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उस समय छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर इसके लिए व्यापक आंदोलन चलाया गया, जिसका परिणाम आज बीएससी भवन और विज्ञान शिक्षा के विस्तार के रूप में दिखाई दे रहा है।

महापौर ने कहा कि छात्र नेताओं और विद्यार्थियों की लगातार मांग थी कि महाविद्यालय को कुमाऊँ विश्वविद्यालय का कैंपस बनाया जाए, क्योंकि यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा, अंकपत्र, डिग्री सहित विभिन्न शैक्षणिक कार्यों के लिए बार-बार नैनीताल जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।

उन्होंने कहा कि इसी समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया गया कि रुद्रपुर महाविद्यालय को कुमाऊँ विश्वविद्यालय का कैंपस बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने इस मांग को तत्काल गंभीरता से लिया और उच्च शिक्षा निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में अब जल्द ही यह महाविद्यालय कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप में विकसित होगा। इससे न केवल रुद्रपुर बल्कि पूरे तराई क्षेत्र और जनपद ऊधमसिंह नगर के हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं युवाओं के बीच से निकले जननेता हैं और विद्यार्थियों की भावनाओं तथा उनकी आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। छात्र हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी तथा महाविद्यालय के विकास के लिए जो भी संभव होगा, उसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

कार्यक्रम में छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल रुद्रपुर महाविद्यालय की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे ऊधमसिंह नगर और तराई क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि कैंपस बनने से उच्च शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों के लिए अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश नारायण सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रदीप कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, छात्रसंघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट, छात्रसंघ सचिव जसवंत सिंह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मोहम्मद अशलम, पूर्व छात्रसंघ सचिव सचिन गंगवार, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष कमल पॉपली, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव सौरभ राजपूत, उपदेश सागर, बोधी सिंह, चंदन भट्ट, मोहम्मद अरबाब, नीरज मेहरा, विनय जोशी, गौरव कुशवाहा, ललित दिवाकर, अंजन आर्य, अमन कश्यप, करनदीप सिंह, योगी, राज गंगवार, प्रेम, गोविंद सिंह कोरंगा, रोहित बोरा, हिमांशु परिहार, लक्ष्मण धामी सहित एनसीसी एवं रोवर्स के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also
Close