Tuesday 07/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
आर्य समाज बीएचईएल, हरिद्वार में 18 कुंडीय वैदिक महायज्ञ संपन्नरामनगर में 370 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तारदिनेशपुर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया।खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्टउत्तरकाशी के डोडिताल क्षेत्र में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत की आशंका“दो घंटे की बारिश में डूबा रुद्रपुर, विकास के दावों की खुली पोल, बाजार बना तालाब”तेज रफ्तार डंपर ने छीनी घर के इकलौते चिराग की जिंदगी,भगवान शंकर आश्रम बना निर्बलों का सहारा, जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचा फ्री राशनजनता की समस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्यदर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।
राज्य

खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

खटीमा की होनहार बेटी तिला सेन ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर पूरे उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खटीमा में खुशी का माहौल है। उनकी वापसी पर नगरवासियों की ओर से उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि तिला सेन खटीमा के चारूबेटा क्षेत्र की मूल निवासी हैं और 2021 से आईटीवीपी में कार्यरत हैं। तिला सेन ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत के दम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह किया। उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। उनके सम्मान में खटीमा में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे और तिला सेन का भव्य स्वागत किया। तिला सेन ने खटीमा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की अपील करी। वहीं तिला सेन की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और निरंतर प्रयास से दुनिया की सबसे ऊंची मंजिल भी हासिल की जा सकती है। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की बेटियों से अपील करते हुए कहा कि जैसे माउंट एवरेस्ट फतह किया है वैसे ही दिलों में हौसला रखो और तुम भी खटीमा का नाम रोशन कर सकती हो। वहीं विजेता तिला सेन ने इस जीत की खुशी को लोगों के साथ साझा किया।

Check Also
Close