दिनेशपुर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया।

थाना दिवस में एसएसपी अजय गणपति का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
कार्यक्रम की सबसे खास बात तब रही जब बंगाली समाज के लोगों से एसएसपी ने बांग्ला भाषा में संवाद किया। अपनी मातृभाषा में बातचीत होने से लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। एसएसपी ने निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना ही थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य है।
