Tuesday 07/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
आर्य समाज बीएचईएल, हरिद्वार में 18 कुंडीय वैदिक महायज्ञ संपन्नरामनगर में 370 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तारदिनेशपुर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया।खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्टउत्तरकाशी के डोडिताल क्षेत्र में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत की आशंका“दो घंटे की बारिश में डूबा रुद्रपुर, विकास के दावों की खुली पोल, बाजार बना तालाब”तेज रफ्तार डंपर ने छीनी घर के इकलौते चिराग की जिंदगी,भगवान शंकर आश्रम बना निर्बलों का सहारा, जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचा फ्री राशनजनता की समस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्यदर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।
राज्य

रामनगर में 370 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार


रामनगर।कोतवाली पुलिस रामनगर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक युवक को 370 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि शिव कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक अवैध चरस के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वरुण निवासी भवानीगंज, रामनगर बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह चरस काशीपुर से टोनी नाम के व्यक्ति से लेकर आया है।कोतवाल ने बताया कि रामनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।इस दौरान पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह राजपूत,हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल अमित कुमार,कांस्टेबल संजय सिंह,कांस्टेबल जसवीर सिंह शामिल रहें।

Check Also
Close