Thursday 09/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
बद्रीनाथ में चढ़ावे को लेकर सीएम धामी का बयान786.73 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मिली मंजूरीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निभाया वादा, रानीपोखरी सीएसडी कैंटीन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्यों का किया उद्घाटनदर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियांरुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन सशक्त करने पर जोररमपुरा की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू, विधायक शिव अरोरा ने कराया शुभारंभरमपुरा की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू, विधायक शिव अरोरा ने कराया शुभारंभरूद्रपुर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिले ठुकरालटीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी की झोली में एक और प्रतिष्ठित अवार्डमहत्वकांक्षी रानीबाग–भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा पत्र।
राज्य

दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष हुकम सिंह कुवर को चंपावत जिले के लोहाघाट पहुंचे जहां पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में दर्ज मंत्री कुवर का जोरदार स्वागत किया गया तथा दर्ज राज्य मंत्री बनने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। हुकम सिंह कुवर ने दर्ज राज्य मंत्री का पद देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाई कमान का आभार जताया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 साल के कार्यकाल की सराहना की ।उन्होंने कहा सीएम धामी का 5 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। इस दौरान वंचित राज्य आंदोलनकारियों के द्वारा दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर से राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग की। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने कहा उन लोगों के द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान हुए आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसके बावजूद उन्हें आज तक राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं दिया गया है। वंचित राज्य आंदोलनकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने आरोप लगाते हुए कहा वर्ष 1990 में जन्मे व्यक्तियों को भी राज्य आंदोलनकारी बनाया गया है तथा जिन लोगों के द्वारा राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलन का विरोध किया गया था आज उन्हें राज्य आंदोलनकारी का सम्मान दिया गया है जिस कारण राज्य आंदोलन में जिन वंचित राज्य आंदोलनकारियो ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई थी उन्हें काफी दुख होता है। मामले में दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने कहा वह इस मामले को लेकर काफी गंभीर है जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर वंचित राज्य आंदोलनकारियो को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री वंचित राज्य आंदोलनकारियो का दर्द समझते हुए उनकी मांगों को पूरा करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 साल बेमिसाल रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है 2027 में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में चुनाव लड़ा जाएगा और एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी का रहा।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Check Also
Close