Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनव्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः विकास शर्मारामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

रेसकोर्स में पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’ ने लगाया बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर

देहरादून। पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’ द्वारा शुक्रवार को रेसकोर्स स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड के नवीनीकरण, ई-श्रम कार्ड तथा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा प्रदान की गई। क्षेत्र के लगभग 150 लोगों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’ ने कहा कि आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि जनहित को देखते हुए यह बहुउद्देशीय शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
[10/7, 6:08 pm] Ddk: संस्कार और गुणवत्ता की शिक्षा को मिला सम्मान, मसूरी के डॉ. मनोज रयाल बने भारत शिक्षा रत्न-2026
मसूरी, 10 जुलाई (प्रधान टाइम्स)
मसूरी। शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कार, व्यक्तित्व निर्माण और समाज के भविष्य को गढ़ने का माध्यम है। इसी सोच को साकार करने वाले महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कुलड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज रयाल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत शिक्षा रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। यह सम्मान लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 के गवर्नर लायन आदित्य गुप्ता के एक दिनदृएक एक्टिविटी सेवा अभियान के अंतर्गत लायंस ओलम्पियाड फाउंडेशन एवं लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. रयाल को भारत शिक्षा रत्न गोल्डन मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की मजबूती उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनोज रयाल ने विद्यालय में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में विद्यालय लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि लायन मोहन शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है। ऐसे सम्मान न केवल उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दिलाते हैं, बल्कि अन्य शिक्षकों को भी नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. मनोज रयाल के नेतृत्व में महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सामाजिक दायित्व और व्यक्तित्व विकास को भी अपनी पहचान बनाया है। विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे विद्यालय की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनोज रयाल ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, नवाचार और गुणवत्ता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उनका लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, संस्कारित और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला नागरिक बनाना है। समारोह में विद्यालय परिवार ने डॉ. रयाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स के सचिव राजीव अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन मोहन शर्मा सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close