Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनव्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः विकास शर्मारामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।
राज्य

चिन्हित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना व नेटवर्क विस्तार में तेजी के निर्देश–डीएम


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद के दूरस्थ एवं संचार सुविधा से वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार स्थित एनआईसी कक्ष में जिला संचार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचार सेवाओं के विस्तार,नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार तथा अवशेष स्वीकृत मोबाइल टावरों की स्थापना में तेजी तथा विभिन्न विभागों एवं संचार कम्पनियों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के नेटवर्क की कम गुणवत्ता वाले तथा शेष संचार विहीन चिन्हित क्षेत्रों का सर्वे शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों की सूची पूर्व में संचार कम्पनियों को उपलब्ध कराई जा चुकी है,वहां आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार कर नेटवर्क विस्तार संबंधी कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर पंचायत राज विभाग के माध्यम से कराए गए सर्वेक्षण में जनपद के 92 गांव ऐसे चिन्हित किए गए थे,जहां मोबाइल संचार की गुणवत्ता अत्यंत कमजोर थी अथवा संचार सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इनमें से अब तक 16 जगहों को मोबाइल संचार सुविधा से आच्छादित किया जा चुका है तथा 8 स्थानों पर नेटवर्क विस्तार का कार्य प्रगति पर है,जबकि शेष चिन्हित क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही गतिमान है। संचार कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते विद्युत संयोजन उपलब्ध न होने के कारण जिन मोबाइल टावरों का संचालन प्रारंभ नहीं हो पाया था,ऐसे सभी स्थलों पर विद्युत संयोजन स्थापित करते हुए चालू किया के दिया गया है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचार सेवाओं की नियमित समीक्षा करने,स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेने तथा संबंधित विभागों एवं संचार कम्पनियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संचार कम्पनियों को जनपद में प्रस्तावित एवं प्रगतिरत कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रशासन के साथ साझा करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लैंसडौन क्षेत्र में स्वीकृत दो मोबाइल टावरों की स्थापना का कार्य बिना विलंब प्रारम्भ करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारा जाए,ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर संचार सुविधाओं का लाभ मिल सके। संचार सुविधाओं की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। संचार कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। जिसपर जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों से फीडबैक प्राप्त कर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों एवं संचार कम्पनियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण,चौड़ीकरण एवं सड़क किनारे नालियों की खुदाई के दौरान संचार कम्पनियों की ऑप्टिकल फाइबर केबल एवं अन्य संचार लाइनों को क्षति न पहुंचे,इसके लिए संबंधित कार्यदायी विभाग एवं संचार कम्पनियां पूर्व समन्वय स्थापित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व आवश्यक सूचना का आदान-प्रदान एवं तकनीकी समन्वय अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए,जिससे जनसंचार सेवाएं बाधित न हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी एफ.आर.चौहान,एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल,ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट,जेटीओ बीएसएनएल सुमित शर्मा,सहायक अभियंता डीडीए रणवीर सिंह,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी संजय कुमार सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Check Also
Close