Sunday 12/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के घासमंडी क्षेत्र के दुकानदारों ने नगर पालिका द्वारा की गई बेतहाशा किराया वृद्धि को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापनSIR के दूसरे चरण में ERO/AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्पपेटेंट बदल देगा ऊंटों की सूरत-सीरतरुद्रपुर से स्थानांतरण पर राज्य कर उपायुक्त विनय ओझा को व्यापारियों ने दी भावभीनी विदाईपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने के. सी. वेणुगोपाल से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चाचिन्हित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना व नेटवर्क विस्तार में तेजी के निर्देश–डीएमतेज बारिश और घने धुंध के बीच लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा बाल श्रम उन्मूलन अभियानथलीसैंण जनसेवा शिविर में 169 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभसुरकंडा धाम में होटल निर्माण बना खतरा, खुदाई से भू-स्खलन; भवन भरभरा कर गिरा, कई प्रतिष्ठान खाली कराएश्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल देहरादून व व्यापार मंडल ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज का व्यापारी सम्मेलन में भव्य सम्मान किया
राज्य

रामनगर के घासमंडी क्षेत्र के दुकानदारों ने नगर पालिका द्वारा की गई बेतहाशा किराया वृद्धि को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

रामनगर।रामनगर के घास मंडी इलाके में स्थित दो दर्जन से अधिक दुकानदारों ने नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को ज्ञापन सौंप कर पालिका द्वारा दुकान के किराए में की गई बेतहाशा वृद्धि पर रोष व्यक्त करते हुए इसे तत्काल कम करने के साथ ही मालिकाना हक देने की मांग की।मांग पूरी न होने पर दुकान दारों ने हाईकोर्ट जाने की भी चेतावनी दी है।नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नैन सिंह फर्त्याल ने बताया कि घास मंडी में स्थित नगर पालिका के किराएदारों पर नगर पालिका द्वारा किराए में बेतहाशा वृद्धि की गई है जो की पूरी तरह दुकानदारों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि मानसून के चलते वर्तमान में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है और ऐसे में अचानक किराए में वृद्धि किया जाना न्याय संगत नहीं है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा कुछ वर्षों पूर्व रामनगर के कुछ इलाकों में पालिका की कुछ दुकानों को नगर पालिका ने अपने पक्ष में फ्री होल्ड करा कर दुकानों का मलिकाना वहां काम करने वाले दुकानदारों को दिया था उस दौरान घास मंडी के दुकानदारों को भी मलिकाना हक देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक यहां कारोबार करने वाले पालिका के दुकानदारों को उनका हक नहीं मिल पाया है उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि किराए में की गई वृद्धि काम की जाए और अन्य स्थानों की भांति उन्हें भी मालिकाना हक दिया जाए यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनको मजबूरन हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ेगा तो वहीं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि किराया वृद्धि शासन से मिले निर्देशों के क्रम में की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि मालिकाना हक को लेकर आगामी बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा और बोर्ड द्वारा जो भी निर्णय इस संबंध में लिया जाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नैन सिंह फर्त्याल,गिरीश चंद्र पंत,जगदीस चंद्र,भुवन चंद्र,संजय भटनागर,विकास कुमार,चंद्रशेखर बेलवाल,नफीस खान,राहत अली,अकबर अली,इंतजार हुसैन,महबूब अली,सदाकत अली, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close