भारत नेपाल सीमापर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश में जिले की भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिले की थाना तामली पुलिस एवं एसएसबी द्वारा जिले की नेपाल सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर लगातार पैनी निगरानी रखते हुए चेकिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, तस्करी अथवा अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही साइबर ठगी से बचने, किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने तथा आवश्यकता पड़ने पर 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 112 (आपातकालीन सेवा) का उपयोग करने की जानकारी दी गई। तथा ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना एसएसबी या पुलिस को देने की अपील की गई।
