Monday 13/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने ₹1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास रंग लाए, स्वर्णजीत कौर ने साहिल अरोरा को दिया समर्थनरोड नहीं तो वोट नहींभारत नेपाल सीमापर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंगजनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रमजनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रमऐना गांव हत्याकांड का खुलासा, आरोपी जगत सिंह बोरा गिरफ्तार,समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर।किच्छा। राइस मिलर एसोसिएशन के महामंत्री साहिल अरोरा की अरोड़ा इंडस्ट्रीज में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से तीन गोदामों में रखा चावल एवं वरदाना जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे, आग से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।आगामी मॉनसून सत्र में महिला आरक्षण बिल बेशर्त लागू करो!
राज्य

रोड नहीं तो वोट नहीं

उत्तराखंड सरकार प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने काज दावा कर रही है। लेकिन उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब नाराज लोगों ने साफ चेतावनी दे दी है—”रोड नहीं, तो वोट नहीं।”ये तस्वीरें हैं गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के दिनेशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 प्लांटेशन क्षेत्र की। करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क अब सड़क कम और गड्ढों का तालाब ज्यादा नजर आती है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और पैदल चलने वाले लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि अब तक आंखें मूंदे बैठे हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस सड़क का दो बार शिलान्यास किया जा चुका है। नारियल फोड़े गए, घोषणाएं हुईं, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। अब वार्डवासियों ने साफ ऐलान कर दिया है कि यदि चुनाव से पहले सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे।वहीं, इस पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह विर्क का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संबंधित विभाग के समक्ष मामला उठाया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

Check Also
Close