Monday 13/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने ₹1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास रंग लाए, स्वर्णजीत कौर ने साहिल अरोरा को दिया समर्थनरोड नहीं तो वोट नहींभारत नेपाल सीमापर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंगजनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रमजनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रमऐना गांव हत्याकांड का खुलासा, आरोपी जगत सिंह बोरा गिरफ्तार,समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर।किच्छा। राइस मिलर एसोसिएशन के महामंत्री साहिल अरोरा की अरोड़ा इंडस्ट्रीज में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से तीन गोदामों में रखा चावल एवं वरदाना जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे, आग से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।आगामी मॉनसून सत्र में महिला आरक्षण बिल बेशर्त लागू करो!
राज्य

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास रंग लाए, स्वर्णजीत कौर ने साहिल अरोरा को दिया समर्थन

रुद्रपुर। तराई विकास संघ लिमिटेड, रुद्रपुर के चुनाव में रुद्रपुर वार्ड से संचालक पद की प्रत्याशी स्वर्णजीत कौर ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों एवं सकारात्मक पहल के बाद अपना समर्थन साहिल अरोरा को देने की घोषणा की। इस महत्वपूर्ण समर्थन के उपरांत साहिल अरोरा का संचालक पद पर निर्वाचित होना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि तराई विकास संघ जैसी प्रतिष्ठित संस्था के चुनाव में व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संस्था और क्षेत्र के व्यापक हित को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने स्वर्णजीत कौर द्वारा लिए गए इस सकारात्मक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम संगठन की एकता एवं विकास की भावना को और अधिक सशक्त करेगा। शुक्ला ने कहा कि साहिल अरोरा एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं समाजहित के प्रति समर्पित युवा हैं। उन्हें विश्वास है कि संचालक निर्वाचित होने के बाद साहिल अरोरा संस्था की गरिमा को बनाए रखते हुए किसानों, सदस्यों एवं क्षेत्र के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव स्वस्थ परंपरा का प्रतीक हैं, लेकिन चुनाव के बाद सभी को मिलकर संस्था की मजबूती एवं विकास के लिए कार्य करना चाहिए। स्वर्णजीत कौर द्वारा साहिल अरोरा को दिया गया समर्थन इसी सकारात्मक सोच का परिचायक है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने स्वर्णजीत कौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस निर्णय से संगठनात्मक एकता को नई मजबूती मिलेगी तथा तराई विकास संघ लिमिटेड के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने साहिल अरोरा को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे सभी सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरेंगे और संस्था के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। साहिल अरोरा ने समर्थन देने के लिए स्वणजीत कौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं संस्था के हित में जो भी निर्णय होगा उसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा!

Check Also
Close