वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भ

लखनऊ, 13 जुलाई 2026। “शिक्षा ही वह दीप है जो अंधकार को मिटाकर एक बेहतर कल की राह दिखाता है” इसी संकल्प के साथ WE HELP FOUNDATION द्वारा संचालित “झुग्गी पाठशाला” के तृतीय वर्ष का शुभारंभ झुग्गी पाठशाला, छिंदइया खेड़ा, नियर kind हॉस्पिटल, हरदोई रोड, लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। WE HELP FOUNDATION वर्ष 2017 से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एकता एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संस्था के शैक्षिक मंच के अंतर्गत वर्ष 2024 में शुरू किए गए “झुग्गी पाठशाला” अभियान का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी और बस्तियों में रहने वाले वंचित बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। तृतीय वर्ष के शुभारंभ अवसर पर नई कक्षा में प्रवेश करने वाले लगभग 100 बच्चों को नई किताबें, कॉपी, स्कूल बैग, नई ड्रेस और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क वितरित की गई ताकि हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई शुरू कर सके। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि “झुग्गी पाठशाला” की नींव महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के शुभ आशीर्वाद से रखी गई थी। उनके मार्गदर्शन से यह अभियान आज हजारों बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बन चुका है। इस अवसर पर WE HELP FOUNDATION के संस्थापक श्री नवेद अहमद ने कहा कि “शिक्षा ही एक मात्र रास्ता है जो बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा से वंचित किसी भी बच्चे को पीछे न छूटने दिया जाए। बच्चा बच्चा होता है, चाहे वह अच्छे घर में रहता हो या झुग्गी-झोपड़ी में। यदि उसे सही मार्गदर्शन और अवसर मिल जाए, तो झुग्गी में रहने वाला बच्चा भी IAS या IPS जैसी ऊँची कुर्सियों तक पहुँच सकता है। यही सपना मैंने देखा है और उसी को साकार करने का प्रयास राष्ट्रहित में कर रहा हूँ, बाकी सफलता ईश्वर के हाथ में है।” कार्यक्रम में पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक श्री रामेश्वर दयाल जी, मौलाना मोहम्मद अली साहिल साहब, प्रोफेसर साउदुल हसन साहब, मोहसिन हयात, उबैद अहमद, सबीहा अहमद जनाब मेहराज साहब ADG RDSO सहित शहर की अनेक सम्मानित एवं विशिष्ट हस्तियाँ उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
