जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

, 10 पात्र लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ 0जीएस खाती की अध्यक्षता में सेवा, सुशासन और समर्पण को समर्पित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान रोजगार, सड़क, पेयजल, शौचायल, भूमि सम्बन्धी मामले, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, सुरक्षा दीवार, जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा आदि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी द्वारा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी डॉ खाती ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अभियान/अवधि के दौरान जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।”
