Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

मतदाता सूची बने शत-प्रतिशत त्रुटिरहित-लोकतंत्र की मजबूती में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका–जिलाधिकारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची होती है। इसी उद्देश्य को लेकर जनपद पौड़ी गढ़वाल में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर 14 जुलाई को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली की समीक्षा करते हुए दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया,मतदाताओं की सुविधा तथा पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर करती है। इसलिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का दायित्व है कि वे प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करें तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने,त्रुटियों के संशोधन और आवश्यक दावे एवं आपत्तियां निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समयबद्ध रूप से प्रस्तुत कराने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार सुनिश्चित करने तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की है। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) को संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का सहयोग उपलब्ध कराया गया है। इससे क्षेत्र स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा तथा मतदाताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची की प्रतियां सभी बीएलओ,मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही आलेख्य निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय,संबंधित निर्वाचन कार्यालयों,एईआरओ कार्यालयों,बीएलओ के पास तथा जनपद की वेबसाइट पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी,जिससे प्रत्येक मतदाता आसानी से अपने नाम का सत्यापन कर सके। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में नामित 71 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) विभिन्न स्थानों पर बैठकर प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई करेंगे। उनकी सूची भी सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी,निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे,वे संबंधित एईआरओ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है अथवा किसी कारणवश हट गया है तो वह निर्धारित प्रारूप-6 एवं घोषणा पत्र (प्रपत्र-4) भरकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है। सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि दस्तावेज केवल उन्हीं मतदाताओं से लिए जाएंगे जिनकी मैपिंग नहीं हुई है। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे,वे उसी समय बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर जमा कर सकते हैं अथवा संबंधित एईआरओ के समक्ष उपस्थित होकर सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रख सकते हैं। यदि किसी मतदाता को इसके बाद भी कोई कठिनाई आती है तो वह जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा तहसीलों में स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सहभागी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ राजनीतिक दलों से प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक के आधार पर आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एफ.आर.चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि जिन मतदाताओं की पिछली एसआईआर में स्वयं अथवा प्रोजनी (वंशज) के रूप में सफलतापूर्वक मैपिंग हो चुकी है तथा जिनके डाटाबेस में कोई विसंगति नहीं है,उनसे किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। यदि मैपिंग होने के बावजूद डाटाबेस में किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। वहीं जिन मतदाताओं की न तो स्वयं और न ही प्रोजनी के रूप में मैपिंग हुई है,उन्हें आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह,खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श,सहायक नोडल अधिकारी (राजनीतिक दल) राजेंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राणा,एस.एस.रावत,जगमोहन सिंह नेगी,हरीश उनियाल,जगमोहन रावत,गणेश थपलियाल,जगदम्बा नैनवाल,महादेव प्रसाद बहुगुणा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में आयोजित इस बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन,राजनीतिक दलों और आम नागरिकों के बीच समन्वय एवं सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Check Also
Close