Saturday 18/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
अग्नि सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस का व्यापक अभियान-विद्यालयों में सुरक्षा जांच के साथ विद्यार्थियों को सिखाए जीवनरक्षा के गुरसेब की खुशबू से महका सीमांत गांव जमरिया-दो किसानों ने पहाड़ में आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहासभव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारबंजर से हरित क्रांति तक-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का चित्रा गार्डन बना जलवायु संरक्षण का राष्ट्रीय मॉडलगेम चेंजर योजना बनी शिक्षा क्रांति की आधारशिला,निःशुल्क नोटबुक वितरण से विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान-डॉ.धन सिंह रावतसमलौण आन्दोलन की वर्षगांठ पर पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान-जन्मदिन से गृहप्रवेश तक हर संस्कार बना वृक्षारोपण का उत्सवहर पात्र तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ-बूथ स्तर तक सेवा और संगठन दोनों को मजबूत करें–डॉ.धन सिंह रावतएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया यूईटी-2026 का परिणाम,101 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता हुआ साफमतदाता सूची बने शत-प्रतिशत त्रुटिरहित-लोकतंत्र की मजबूती में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका–जिलाधिकारीभारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मोदी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई ।जिसमें तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
राज्य

भव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

  • नगर निगम का एक और प्रयास साकार होने की ओर

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड की सीमा पर प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार की डीपीआर स्वीकृत होने पर महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे रूद्रपुर और पूरे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव काफी पहले शासन को भेजा जा चुका था और समय-समय पर लगातार इसका अनुसरण भी किया गया। अब डीपीआर को स्वीकृति मिलने से यह योजना जल्द धरातल पर उतरेगी।

महापौर ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही रूद्रपुर को उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के अनुरूप विकसित करने का संकल्प लिया गया था। इसी सोच के तहत भव्य त्रिशूल चौक आज शहर की शोभा बढ़ा रहा है। इसके अलावा शिव कॉरिडोर, डमरू चौक, श्री राम पार्क सहित अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के नाम पर बसाए गए इस नगर को उसकी वास्तविक पहचान दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत द्वार का प्रस्ताव भी इन्हीं विकास योजनाओं का हिस्सा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान भी विषय रखा गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक सहमति व्यक्त की थी। इसके बाद नगर निगम की ओर से शासन और जिला विकास प्राधिकरण स्तर पर लगातार पत्राचार और अनुश्रवण किया गया। 23 मई 2026 को जिला विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर प्रस्ताव को शीघ्र आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिसके बाद प्रक्रिया में तेजी आई और अब योजना को स्वीकृति मिल गई है।

महापौर ने कहा कि ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भव्य प्रवेश द्वार देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक होगा तथा प्रदेश में प्रवेश करने वाले प्रत्येक आगंतुक का स्वागत करेगा। इससे रूद्रपुर की पहचान भी और अधिक सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का रूद्रपुर के विकास के प्रति विशेष स्नेह और सकारात्मक दृष्टिकोण है। नगर निगम की ओर से भेजे जा रहे जनहित के प्रस्तावों पर शासन स्तर पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे शहर के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आने वाले समय में रूद्रपुर को अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

महापौर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक है- रूद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर के रूप में स्थापित करना। शहरहित में जो भी आवश्यक होगा, नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उसे आगे बढ़ाता रहेगा।

Check Also
Close