Tuesday 21/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई में नकली दवाइयों की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी।अवैध चाकुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी36 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार lभारी बारिश की चेतावनी के चलते नदी व नालों के किनारे न जाने के लिए पुलिस ने किया अलर्टबरसों से जनता के लिए मुसीबत बना स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन।सावन के पहले सोमवार पर शिवालयो मे उमड़ा भक्तों का सैलाब।प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्लाइस्कॉन द्वारा आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरामुख्य बाजार में जलभराव से निपटने को महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षणतहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने व सीसी फर्श निर्माण की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राज्य

शिवगौरी वाटिका में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर स्थित शिवगौरी वाटिका में भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन का पालन करने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और वक्ताओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सोच, नेतृत्व कौशल और राष्ट्रहित के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, शिक्षक, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली ने कहा की केंद्र का नेतृत्व हो या राज्य का नेतृत्व हो सभी का प्रयास रहता है कि लगातार संवाद ओर संपर्क युवाओ के बीच बनाकर रखें ओर चाहते हैं युवाओ की ऊर्जा और सकारात्मकता है वो देश के साथ समाज के साथ रहे देश को आगे बढ़ाने में युवा मोर्चे का हाथ रहता है इसलिए उनके प्रोत्साहन के लिए संवाद करना जरूरी है वंही पेपर लीक को लेकर उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास किया जा रहा है कि कैसे परीक्षा को एयर टाइट बनाये सरकार लगातार काम कर रही है अभी री पेपर हुआ कंही भी अनियमितता नही मिली नकल माफियाओं पर नकेल कसने का काम राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने किया है वंही खेल के लिए 102 मिनी स्टेडियम ओर 157 खेल के मैदान इस प्रदेश को मिले हैं ओर जसपुर को भी जल्द से जल्द खेल के लिए एक मैदान मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाएगावंही कार्यक्रम में पहुँचे स्कूल के छात्रों की माने तो अगर ये संवाद कार्यक्रम रविवार को होता तो सही होता आज की पढ़ाई नही मारी जाती ओर अध्यापको द्वारा हमे यंहा लाया गया और सरकार द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं की जानकारी मिली इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हैं

Check Also
Close