Tuesday 21/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई में नकली दवाइयों की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी।अवैध चाकुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी36 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार lभारी बारिश की चेतावनी के चलते नदी व नालों के किनारे न जाने के लिए पुलिस ने किया अलर्टबरसों से जनता के लिए मुसीबत बना स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन।सावन के पहले सोमवार पर शिवालयो मे उमड़ा भक्तों का सैलाब।प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्लाइस्कॉन द्वारा आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरामुख्य बाजार में जलभराव से निपटने को महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षणतहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने व सीसी फर्श निर्माण की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राज्य

उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 22 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 17 जुलाई की रात किरतपुर रोड की सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 22 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि गांजा उसे उसके जीजा राकेश साहनी ने दिया था और उसे रामपुर टोल प्लाजा से पहले एक व्यक्ति तक पहुंचाना था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा एक मोटरसाइकिल और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस अब इस पूरे अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों की तलाश में जुट गई है।

बाइट,,, विभव सैनी सीओ सिटी रूद्रपुर

Check Also
Close