Tuesday 21/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई में नकली दवाइयों की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी।अवैध चाकुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी36 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार lभारी बारिश की चेतावनी के चलते नदी व नालों के किनारे न जाने के लिए पुलिस ने किया अलर्टबरसों से जनता के लिए मुसीबत बना स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन।सावन के पहले सोमवार पर शिवालयो मे उमड़ा भक्तों का सैलाब।प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्लाइस्कॉन द्वारा आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरामुख्य बाजार में जलभराव से निपटने को महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षणतहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने व सीसी फर्श निर्माण की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राज्य

चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।

एक हफ्ते के भीतर चिकित्सकों का तबादला ना रुकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
शासन के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से चार विशेषज्ञ चिकित्सको सहित आठ चिकित्सकों का तबादला किए जाने से भड़की यूकेडी ने आज शनिवार को यूकेडी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन और जोरदार नारेबाजी करते हुए चिकित्सकों के तबादले को रोकने की मांग की। यूकेडी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर एक हफ्ते के भीतर चिकित्सकों का तबादला नहीं रोका गया तो उत्तराखंड क्रांति दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। यूकेडी नेताओं ने कहा जब चिकित्सालय में चिकित्सक ही नहीं रहेंगे तो अस्पताल किस काम का। यूकेडी ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द जन समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यूकेडी क्षेत्र की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी। यूकेडी नेताओं ने कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दूर-दूर क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं पर उसके बावजूद शासन के द्वारा एक साथ आठ चिकित्सकों का तबादला किया गया है जो बेहद गंभीर मामला है उन्होंने सरकार पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए हैं। उत्तराखंड क्रांति दल लोहाघाट द्वारा आज उपजिला अस्पताल में 8 डॉक्टर्स जिनमे चार विशेषज्ञ डॉक्टर थे के तबादले पर विरोध प्रदर्शन किया गयाl इसके साथ ही जिला शासन प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर आने वाले एक सप्ताह में इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल जिला अस्पताल में अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेगी जो तब तक तक चलेगा जब तक समस्याl

Check Also
Close