Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

ब्रास सिटी के डॉ. विशेष कुमार गुप्ता भारत पटल पर सोने के मानिंद दमके

शिक्षा, बाल संरक्षण एवम् सामाजिक न्याय के लिए चार दशकों से समर्पित एवम् प्रतिष्ठित शिक्षाविद डॉ. विशेष कुमार गुप्ता राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान काउंसिल की ओर से समाज सेवा एवम् शिक्षा की श्रेणी में भारत प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से नवाजे जाएंगे, दिल्ली के कान्सटीट्युशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में 20 जुलाई को होंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश की धरती पर शिक्षा, बाल संरक्षण एवम् सामाजिक न्याय के लिए समर्पित एवम् प्रतिष्ठित शिक्षाविद डॉ. विशेष कुमार गुप्ता का अथक सेवा कार्य- राष्ट्र के लिए एक प्रकाश स्तंभ है। डॉ. गुप्ता की यह यात्रा मुरादाबाद के क्लास रूम से लेकर बाल अधिकार अधिकार के शीर्ष तक अटूट समर्पण का प्रतीक है। युवा शिक्षक के रूप में डॉ. गुप्ता ने पूरे रूहेलखंड परिक्षेत्र में एनएसएस इकाइयां खड़ी करके युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है। उत्तर प्रदेश बाल अधिकार अध्यक्ष के रूप में उन्होंने वंचित बच्चों के संरक्षण को संस्थागत आधार दिया। कोरोना महामारी के प्रचंड काल में सड़कों पर असहाय बच्चों के पुनर्वास हेतु ठोस प्रबंध किए। इसी काल में उन्होंने कोरोना का सामाजिक-आर्थिक रोल पुस्तक लिखकर महामारी की सामाजिक पीड़ा को दस्तावेज बद्ध किया। प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद डॉ. गुप्ता ने सात वर्षों तक बाल कल्याण सीमिति का नेतृत्व करते हुए किशोर न्याय मामलों में कोरोना और विधिक दृढ़ता का परिचय दिया। इसी का प्रतिफल है, डॉ. विशेष कुमार गुप्ता यूपी से भारत प्रतिभा सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं। चौदह में से समाज सेवा एवम् शिक्षा की श्रेणी डॉ. गुप्ता की झोली में आई है। डॉ. गुप्ता दिल्ली के कान्सटीट्युशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में 20 जुलाई को सम्मानित किए जाएंगे। दिल्ली के इस सम्मान समारोह में डॉ. गुप्ता के साथ उनके परिवार को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान काउंसिल की ओर से प्रदान किया जाएगा। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने भारत प्रतिभा सम्मान पुरस्कार विजेता डॉ. विशेष कुमार गुप्ता को दिल की गहराइयों से बधाई देते हुए कहा, वह मुरादाबाद मंडल या यूपी के ही नहीं, बल्कि देश के गौरव हैं। डॉ. गुप्ता को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए दिल्ली, जयपुर, जेएनयू, गोरखपुर, गुरू जम्भेश्वर यूनिवसिटी सरीखी यूनिवर्सिटीज़ से शिक्षाविदों की ओर से बधाई मिलने का सिलसिला जारी है।

उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष और महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवम् बिजनौर जनपद में जन्मे डॉ. विशेष गुप्ता राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान परिषद की चार माह की कठिन चयन प्रक्रिया में खरे उतरे हैं। इस चयन प्रक्रिया में छह हज़ार पंजीकरण हुए थे। इनमें से 250 प्रतिभागियों के साक्षात्कार हुए। इनमें से 14 श्रेणियों में एक प्रतिष्ठित जूरी के माध्यम से शिक्षा और समाज सेवा की श्रेणी में उत्तर प्रदेश से डॉ. विशेष गुप्ता का चयन हुआ है। डॉ. गुप्ता चार दशकों से उच्च शिक्षा, समाज सेवा और बाल अधिकार संरक्षण हेतु निरंतर संलग्न हैं। साथ ही वे प्राचार्य होने के साथ उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग में ओएसडी, बाल कल्याण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश सरकार में बाल आयोग के अध्यक्ष पद पर रहते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यपरायणता के संग कार्य किया है। डॉ. गुप्ता आज भी पूर्ण सक्रियता के साथ अनेक सामाजिक संस्थाओं को दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। डॉ. गुप्ता की झोली उपलब्धियों से लबरेज है। 25 राष्ट्रीय और 05 अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रों के संग-संग 05 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। वह 10 स्नातकोत्तर शोध एवम् 13 पीएचडी करा चुके हैं। यूजीसी, युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय की ओर से प्रायोजित तीन शोध परियोजनाओं में भी मुख्य भूमिका रही है। अमेरिका, सिंगापुर, दुबई, पेरिस, लॉस एंजिल्स में रिसर्च पेपर प्रजेंट कर चुके हैं। एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 2,500 से अधिक राष्ट्रवादी लेखों का प्रकाशन हो चुका है। प्रो. डीपी मुखर्जी समाज वैज्ञानिक पुरस्कार, एनएसएस के सर्वोत्तम कार्यक्रम अधिकारी, बेस्ट सिटीजन अवार्ड, ग्लोबल गोल्डन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं।

Check Also
Close