Wednesday 22/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
कलक्ट्रेट गेट पर दंपती ने बच्ची संग आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसासुबह से शाम तक ठप रही मोबाइल नेटवर्क सेवा, कस्बा दुनका सहित कई गांवों के लोग रहे परेशानजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठकमोती मस्जिद के सामने 33 केवी लाइन से हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने की जांच और मरम्मत की मांगहरेला पर्व पर पर्वतीय संस्कृति की छटा, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशाही पुलिस व ANTF की संयुक्त कार्रवाई, चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तारपड़ोसी पर छप्पर में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की लगाई गुहारNEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांगट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप‘गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
राज्य

कलक्ट्रेट गेट पर दंपती ने बच्ची संग आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बरेली के कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मीरगंज निवासी एक दंपती ने अपनी मासूम बेटी के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया तथा तीनों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, मीरगंज निवासी लाल सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ सुबह करीब 11:45 बजे कलक्ट्रेट गेट पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर तैनात इंटेलिजेंस दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और आत्मदाह की कोशिश को विफल कर दिया।

लाल सिंह का कहना है कि उनके घर के रास्ते (निकास) को लेकर पड़ोसियों से करीब 40 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। उन्होंने इस संबंध में थाना दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों से अनेक बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि मीरगंज एसडीएम कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड भी लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती व उनकी बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दंपती द्वारा लगाए गए आरोपों और रास्ता निकासी विवाद से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Check Also
Close