Friday 24/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।जिलाधिकारी ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजास्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।कोबरा ने काटा, फिर भी नहीं घबराया! जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवकसावन में कांवड़ यात्रा मार्ग पर नहीं खुलेंगी मांस-मछली की दुकानेंराष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवाः विकास शर्माजंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंकामसूरी में ‘मलबा बम’ का खतरा, रातों-रात घरों में घुसा पहाड़, पांच बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जानभूस्खलन के बाद पीडब्ल्यूडी की मशक्कत रंग लाई, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू; पानी वाले मोड़ पर घंटों फंसे रहे लोग
राज्य

कोबरा ने काटा, फिर भी नहीं घबराया! जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कोबरा सांप ने काट लिया, लेकिन घबराने की बजाय उसने पहले सांप को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया और फिर उसी जिंदा कोबरा को साथ लेकर सरकारी अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में जैसे ही डॉक्टरों और लोगों ने डिब्बे में बंद कोबरा देखा, हर कोई हैरान रह गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद निवासी अरुण कुमार पिछले चार-पांच वर्षों से रामनगर के बेड़ाझाल क्षेत्र में रहकर टाइल्स लगाने का काम करते हैं। इसके साथ ही वह जरूरत पड़ने पर सांपों का रेस्क्यू भी करते हैं। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें गुबानपुर क्षेत्र में एक घर के अंदर कोबरा घुसने की सूचना मिली। सूचना पर अरुण मौके पर पहुंचे और कोबरा का रेस्क्यू शुरू किया।रेस्क्यू के दौरान जब अरुण कोबरा को डिब्बे में बंद कर रहे थे, तभी सांप ने उनकी हाथ की इंडेक्स फिंगर पर काट लिया। इसके बावजूद अरुण ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पहले कोबरा को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया और फिर उसी डिब्बे के साथ रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंच गए। अस्पताल में मरीज के साथ जिंदा कोबरा देखकर डॉक्टरों और वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस अनोखे नजारे को देखकर हैरान रह गया।संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि मरीज की उंगली पर सांप के काटने के स्पष्ट निशान हैं। अस्पताल पहुंचते ही उसका उपचार शुरू कर दिया गया और चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं कोबरा को साथ लेकर अस्पताल पहुंचने की यह घटना पूरे रामनगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Check Also
Close