पद्मश्री डॉ कल्याण सिंह रावत मैती जी की जीवन यात्रा का सचित्र व्याख्यान।

देहरादून। दून पुस्तकालय एवम् शोध केन्द्र देहरादून के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के कुछ अभिनव प्रयोग और अनुभव कार्यक्रम के अन्तर्गत सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ कल्याण सिंह रावत मैती, का एक सचित्र व्याख्यान दून पुस्तकालय सभागार में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से पद्मश्री डॉ कल्याण सिंह रावत जी को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ कल्याण सिंह रावत मैती ने अपने जीवन की अनेक संस्मरण सुनाये, अपने जीवन में किए गये विभिन्न प्रकार के बिना संसाधनों के प्रयोग किए जो बाद में जनमानस के लिए प्रेरणाश्रोत बन गए,
मंच संचालन इतिहासकार डॉ योगेश धस्माना ने बहुत ही सुन्दर तरीके से किया साथ ही उनके साथ अपने बिताए पल को संस्मरण के माध्यम से सुनाए। इस अवसर पर पर्यावरणविद चंदन सिंह नेगी ने 11 लोगों को पौधे भेंट किए गये।
कार्यक्रम में सर्वश्री रमेश लेखवार- अत्रि जी महाराज-अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा- प्रांत प्रवक्ता एवं संयोजक, महेन्द्र सिंह राणा – प्रांत मीडिया प्रभारी, शिक्षाविद् डॉ डी.आर. पुरोहित, गंग नाथ जी, पत्रकार प्रेम पंचोली, चंदन सिंह नेगी, कवियत्री कविता बिष्ट, साधना शर्मा, संजीव शर्मा, गजेन्द्र रमोला, मोहन सिंह खत्री, शीशपाल सिंह गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
