Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

देवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहास


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की धरती एक बार फिर अपनी प्रतिभाशाली संतानों की उपलब्धि पर गौरवान्वित हुई है। शिक्षा,संस्कृति,आध्यात्म और वीरता की पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रीनगर गढ़वाल की होनहार तीरंदाज सनाया (माही) भण्डारी ने बिजनौर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की सिंगल एवं डबल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर पूरे उत्तराखंड और श्रीनगर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया है। करीब 600 प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में सनाया ने अपने अचूक निशाने,आत्मविश्वास और अद्भुत खेल कौशल का परिचय देते हुए इंडियन राउंड (70 मीटर एवं 30 मीटर) में शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक तीर के साथ उन्होंने यह साबित किया कि लगन,अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। सनाया की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं,बल्कि देवभूमि की उस समृद्ध खेल संस्कृति का भी प्रमाण है,जहां प्रतिभाओं को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता अर्जित कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि उत्तराखंड की बेटियां अब हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस शानदार सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक प्रतिभा धामी एवं कुलदीप बिष्ट का अथक परिश्रम,तकनीकी मार्गदर्शन और समर्पण भी महत्वपूर्ण रहा। दोनों प्रशिक्षकों ने सनाया की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कुशल प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि सनाया आज राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख उभरती हुई तीरंदाजों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सनाया की उपलब्धियों का यह सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। मार्च 2025 में उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। जून 2025 में नैनीताल में आयोजित 6 वीं सब जूनियर एवं 8 वीं सीनियर स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद नवंबर 2025 में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भी उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा। अब सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने शानदार खेल जीवन में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। सनाया (माही) नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भण्डारी की पुत्री हैं। परिवार से मिले संस्कार,प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और स्वयं की अथक मेहनत ने उन्हें सफलता के इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी उपलब्धि से श्रीनगर गढ़वाल ही नहीं,बल्कि पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सनाया का सपना भविष्य में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उन्हें इसी प्रकार उच्च स्तरीय प्रशिक्षण,आधुनिक सुविधाएं और निरंतर अवसर मिलते रहे,तो वे आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का तिरंगा शान से लहराने का सामर्थ्य रखती हैं। सनाया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,शिक्षाविदों,खेल प्रेमियों,सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता आज देवभूमि के हजारों बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है कि कठिन परिश्रम,दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर हर सपना साकार किया जा सकता है।

Check Also
Close