Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
राज्य

चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड की समस्त चीनी मिलों के कर्मचारियों के हितों एवं उनकी वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर एक शिष्टमंडल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके हितों की प्रभावी पैरवी की।
शिष्ट मंडल में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बाजपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार तथा जसपुर के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष रूप से उत्तराखंड की चीनी मिलों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में लगभग 38 से 45 प्रतिशत तक की जा रही कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस कटौती से हजारों कर्मचारी एवं उनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इसलिए कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों के कर्मचारी वर्षों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके वेतन एवं सेवा संबंधी समस्याओं का न्यायसंगत समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के हित में शीघ्र प्रभावी निर्णय लेने का आग्रह किया।
चूंकि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं वित्त एवं श्रम विभाग का दायित्व भी संभाल रहे हैं, इसलिए इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कर्मचारियों के हितों के संरक्षण तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का समय देने एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य सरकार शीघ्र ही कर्मचारियों के हित में ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लेगी।

Check Also
Close