Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवस


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कारगिल विजय दिवस की 27 वीं वर्षगांठ पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में शौर्य दिवस श्रद्धा,सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। पौड़ी एवं कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रमों में कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों एवं कारगिल युद्ध में सहभागी रहे वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया,जबकि स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी,देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम का उत्साह भर दिया। कारगिल विजय दिवस की 27 वीं वर्षगांठ पर जनपद मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक,एजेंसी चौक पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी,जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया,मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार जोशी,संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित अन्य अधिकारियों,पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम से पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा एजेंसी चौक से कलेक्ट्रेट तक प्रभात फेरी निकाली गई। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की तथा सभी को कारगिल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कारगिल सहित देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लगभग 75 वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें जनपद पौड़ी गढ़वाल के 17 वीर शहीद भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम आज अपने सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और हमें सदैव स्मरण रखना चाहिए कि यदि हमारी सेनाएं सीमाओं पर सतर्क न हों,तो देश का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित नहीं रह सकता। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सैनिकों के त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे। जिलाधिकारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस,त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान हम सभी मीडिया के माध्यम से सीमाओं से आने वाली खबरों को देख और सुन रहे थे। हर दिन वीर सैनिकों के शौर्य,संघर्ष और बलिदान की गाथाएं पूरे देश को भावुक करने के साथ ही राष्ट्रभक्ति की भावना से भी ओत-प्रोत कर रही थीं। उस समय हमारे सैनिक दुर्गम पहाड़ियों पर दुश्मन की गोलियों का डटकर सामना करते हुए देश की रक्षा कर रहे थे। उनका यही त्याग हमें सच्ची देशभक्ति का अर्थ सिखाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि देशभक्ति केवल शब्द नहीं,बल्कि भीतर से जागृत होने वाली भावना है,जो हमारे व्यक्तित्व को राष्ट्रहित के प्रति समर्पित बनाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि देश अपने शहीदों और उनके परिजनों का ऋण कभी नहीं चुका सकता,फिर भी जिला प्रशासन उनके सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहीद द्वारों के विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। साथ ही सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में विभिन्न कार्यों को तत्परता से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए सीएसडी कैंटीन की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (सेनि) करन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल,तोलोलिंग और द्रास जैसी दुर्गम चोटियों पर भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय शौर्य,साहस और बलिदान का परिचय देकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि समय के साथ पीढ़ियां बदलती हैं,लेकिन राष्ट्र के वीर सपूतों का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी का दायित्व है कि वह इन वीर गाथाओं को स्मरण रखे,उनसे प्रेरणा लेकर अपने भीतर देशभक्ति,अनुशासन और राष्ट्रसेवा का जज्बा विकसित करे तथा उन अमर शहीदों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहे,जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा शहीद नायक मंगत सिंह के पुत्र नीरज भंडारी तथा वीर चक्र से सम्मानित शहीद राइफलमैन कुलदीप सिंह रावत के भाई विजय सिंह रावत को सम्मानित किया गया। वहीं कारगिल युद्ध में सहभागी रहे सेवानिवृत्त नायब सूबेदार राम सिंह,हवलदार अर्जुन सिंह,हवलदार नरेंद्र सिंह,हवलदार गजेंद्र सिंह,नायक विमल सिंह,नायक वकुल रावत,नायक संजय सिंह तथा शहीद हवलदार जयवीर सिंह की धर्मपत्नी संगीता देवी को भी शॉल,स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मेसमोर इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा शगुन ने प्रथम स्थान,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी की कक्षा 10 की छात्रा मानसी मन्द्रवाल ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पैडुल की कक्षा 12 की छात्रा स्वर्णिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पैडुल की कक्षा 11 की छात्रा कु.प्राची रावत ने प्रथम स्थान,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी की कक्षा 11 की छात्रा कु.मानवी ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कालेश्वर की कक्षा 12 की छात्रा कु.सलोनी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी एवं राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली को सम्मानित किया गया। प्रभात फेरी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,डीएवी इंटर कॉलेज,मेसमोर इंटर कॉलेज,राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली,सरस्वती विद्या मंदिर क्यूंकालेश्वर तथा हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नारों के साथ सहभागिता निभायी। साथ ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी तथा राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली की छात्राओं की मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को गरिमामय एवं प्रेरणादायी बनाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार जोशी,संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात,मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना,जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र पाण्डेय,प्रभारी पुरातत्व अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार,सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह रावत,पूर्व सैनिक संगठन पौड़ी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी,पूर्व सैनिक,पत्रकार बंधु,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अद्वैत बहुगुणा ने किया।

Check Also
Close