Wednesday 29/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख
राज्य

मलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण





स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र की समस्त आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच और स्लाइड बनाने की बारीकियों से अवगत कराया गया।
कार्यशाला के दौरान श्री के. पी. श्रीवास्तव (एल.टी.) द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया स्लाइड तैयार करने का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी (DMO) श्री गुरनाम सिंह ने मलेरिया की जांच, स्लाइड के महत्व और सही तरीके से रक्त के नमूने लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक बुखार के मरीज की मलेरिया स्लाइड अनिवार्य रूप से बनाई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि तैयार की गई सभी स्लाइडों को समय पर संबंधित अस्पताल में जमा कराया जाए, ताकि समय पर सही इलाज शुरू हो सके और बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. के. के. अग्रवाल, डॉ. एस. पी. सिंह, श्री गुरनाम सिंह (DMO), श्री के. पी. श्रीवास्तव (LT), श्री राहुल कुमार तथा श्री प्रदीप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Check Also
Close