Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

खटीमा में स्वच्छता, खेल एवं जनसेवा को मिली नई गति : अजय मौर्य

आज खटीमा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनहित एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रमों में सहभागिता कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

ग्राम चकरपुर में जिला पंचायत उधम सिंह नगर द्वारा जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसके उपरांत ग्राम चकरपुर स्थित स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के मेधावी खिलाड़ियों हेतु आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर कहा गया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आधुनिक सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

तत्पश्चात खटीमा ब्लॉक सभागार में मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आशीर्वाद से उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मनोनीत नगर पालिका परिषद खटीमा के नवनियुक्त सभासद श्रीमती इन्द्र चंद जी, श्रीमती नीलू गुप्ता जी, श्री कश्यप मोटवानी जी एवं श्रीमती संगीता राणा जी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि वे जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए नगर के सर्वांगीण विकास एवं जनता की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर अजय मौर्य ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास, सुशासन, स्वच्छता, खेल एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है, और जिला पंचायत उधम सिंह नगर भी इसी संकल्प के साथ जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रही है।

Check Also
Close