देहरादून,नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कांवली रोड पर महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद किया गया

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि आज के युवाओं को शहीद उधम सिंह जी से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को उठाना चाहिए प्रदीप कुकरेती और जय बिष्ट ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के जनरल डायर से जलियांवाला बाग का बदला उधम सिंह जी ने लिया था जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाकर शहीद कर दिया था जिसका बदला उधम सिंह जी ने जनरल डायर से लिया जिससे देश वासियों को राहत की सांस मिली उधम सिंह जी को याद करने वालों में आरिफ वारसी, प्रभात डंडरियाल,प्रदीप कुकरेती ,जय बिष्ट ,दानिश नूर ,गुलाम मुस्तफा, संदीप गुप्ता ,पारस यादव ,अतुल शर्मा ,विपुल नौटियाल ,सुशील विरमानी ,नितिन राठौड़ आदि शामिल रहेl
