Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भारत दर्शन कार्यक्रम को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरक पहल,राजभवन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने पर जताई सहमति


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने और उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा राष्ट्रीय गौरव से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल को नई ऊर्जा मिली है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने शनिवार को उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर अपनी महत्वाकांक्षी भारत दर्शन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने महामहिम राज्यपाल को बताया कि उनकी व्यक्तिगत पहल के अंतर्गत देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को देश के ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,शैक्षणिक एवं संवैधानिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा,ताकि युवा पीढ़ी भारत की विविधता,लोकतांत्रिक मूल्यों और समृद्ध विरासत को निकट से समझ सके तथा उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो। महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने इस अभिनव पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि देश की विविध संस्कृति,इतिहास और विरासत का प्रत्यक्ष अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता,अनुशासन,आत्मविश्वास और व्यापक सोच का विकास करते हैं,जो भविष्य के सशक्त भारत के निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। विधायक विनोद कंडारी ने राज्यपाल से आग्रह किया कि भारत दर्शन कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व मेधावी विद्यार्थियों के दल को राजभवन आमंत्रित कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया जाए। इस प्रस्ताव पर महामहिम ने अत्यंत आत्मीयता एवं उदारता के साथ सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। विधायक विनोद कंडारी ने महामहिम राज्यपाल के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन,प्रेरणादायी विचारों एवं सकारात्मक सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं,बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम,नेतृत्व क्षमता,सामाजिक उत्तरदायित्व और आत्मविश्वास का संचार करने वाला एक प्रेरक अभियान बनेगी। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के मेधावी विद्यार्थियों को देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों,संसद,राष्ट्रीय स्मारकों,वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने का उद्देश्य उन्हें व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करना है,ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विधायक की इस पहल की सराहना की जा रही है। इसे ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक दूरदर्शी और प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close