Tuesday 04/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी हेरिटेज कप में गोलों की बरसात, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमभट्टा, इलेवन स्टार, युवा स्पोर्ट्स और सेंट जॉर्ज़ बी टीम की शानदार जीतसंविधान की चेतना और खेल भावना का अद्भुत संगम-गढ़वाल विश्वविद्यालय में साप्ताहिक मंथन ने युवाओं को दिया उत्कृष्टता का मंत्रनीलकंठ कांवड़ यात्रा में प्रशासन की मिसाल-स्वच्छता,सुरक्षा और सुविधाओं का अभूतपूर्व प्रबंधन,श्रद्धालुओं के लिए हर कदम पर सेवा का संकल्पअष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियाननशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वाननशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वाननशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वानश्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारावर्दी से विदाई,प्रकृति से नई जिम्मेदारी-सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने समलौण पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
राज्य

हरेला पर्व पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने निभाया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने कैम्पटी रेंज के रियाद गांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस अभियान में क्लब सदस्यों ने प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए 50 पौधों का रोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। रियाद गांव की हरियाली से आच्छादित सुरक्षित वादियों में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने इस संकल्प के साथ पौधे लगाए कि मानव का अस्तित्व प्रकृति से है और प्रकृति की रक्षा ही भविष्य की सुरक्षा है।ष् इसी सोच को साकार करते हुए ऐसे स्थान का चयन किया गया, जहां लगाए गए पौधों के सुरक्षित रहने और विकसित होने की सर्वाधिक संभावना हो। वृक्षारोपण अभियान के तहत कुल 50 पौधे लगाए गए, जिनमें 10 देवदार, 20 बांझ, 10 कचनार और 10 रीठा के पौधे शामिल रहे। इन प्रजातियों का चयन क्षेत्र की जलवायु और पर्यावरणीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि भविष्य में यह क्षेत्र हरियाली से और अधिक समृद्ध हो सके तथा जल और वायु संरक्षण को मजबूती मिले। वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी पौधों की नियमित देखरेख की जाएगी, जिससे उनका शत-प्रतिशत संरक्षण और विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने कैम्पटी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित थपलियाल और उनकी पूरी टीम का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वन संरक्षण में योगदान देने वाले वन कर्मियों का सम्मान भी किया गया। क्लब की ओर से सभी वन कर्मचारियों को छाते भेंट कर उनके समर्पण और सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। वन दरोगा परिशी थपलियाल ने कहा कि लायंस क्लब मसूरी हिल्स लगातार वन संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के कार्यों में सक्रिय सहयोग दे रहा है। ऐसे सामाजिक संगठनों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलती है।लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष अनुज तायल ने सभी अतिथियों और वन विभाग के अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों और वन विभाग का सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में वन दरोगा फते सिंह रावत, उप राजिक जतन दास, अजीत, विपिन, ज्योति, मुकेश सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं लायंस क्लब की ओर से सचिव राजीव अग्रवाल, पर्यावरण चेयरमैन संदीप अग्रवाल, संयोजक संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष एम.एम. शर्मा, रविंद्र गोयल, जी.के. गुप्ता, आर.एन. माथुर, वीरेंद्र राणा, ए.एस. पंवार, मधुलिका माथुर, प्रवीण गुप्ता, ममता भाटिया, अनु हांडा तथा लायन परिवार के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Check Also
Close