Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

मसूरी हेरिटेज कप में गोलों की बरसात, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमभट्टा, इलेवन स्टार, युवा स्पोर्ट्स और सेंट जॉर्ज़ बी टीम की शानदार जीत



मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में फुटबॉल का रोमांच अपने चरम पर है। सेंट जॉर्ज़ कॉलेज के ऐतिहासिक मैदान पर आयोजित 53वें सेंट जॉर्ज़ कॉलेज हेरिटेज कप (जैकी) आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 में रविवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे दिन पांच मुकाबलों में दर्शकों को तेज रफ्तार फुटबॉल, बेहतरीन तालमेल और गोलों की झड़ी देखने को मिली। एक अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और फुटबॉल क्लबों की 24 टीमें खिताब के लिए संघर्ष कर रही हैं। वर्षों से आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट उत्तराखंड के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच माना जाता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। दिन के पहले मुकाबले में भट्टा स्पोर्ट्स क्लब ने मसूरी मैड्रिड क्लब को 4-2 से हराकर जीत के साथ अभियान को मजबूती दी। भट्टा की ओर से नितिन रंगड़ ने 29वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कुलवंत (47वां मिनट), ऋषभ (54वां मिनट) और हर्ष (59वां मिनट) ने लगातार गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी। मसूरी मैड्रिड क्लब के लिए अदनान अंसारी (48वां मिनट) और तज़ीम (57वां मिनट) ने गोल किए, लेकिन टीम हार नहीं टाल सकी। दूसरे मुकाबले में इलेवन स्टार क्लब ने शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए आर्यन स्पोर्ट्स क्लब को 3-1 से मात दी। शिवांकर जोशी ने 12वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद राज ने 16वें मिनट और अंशुल ने 25वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। आर्यन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अर्नव थपलियाल ने 39वें मिनट में एकमात्र गोल किया। तीसरा मुकाबला ओक ग्रोव स्कूल और द आर्यन स्कूल के बीच खेला गया, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ओक ग्रोव के अनीश कुमार ने 21वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ में द आर्यन स्कूल के कृष्णा ने 51वें मिनट में शानदार गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमों ने जीत के लिए अंत तक संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका। दिन के सबसे एकतरफा मुकाबले में युवा स्पोर्ट्स क्लब ने शिवा स्पोर्ट्स क्लब को 6-1 से करारी शिकस्त दी। बिलाल ने 18वें मिनट में खाता खोला, जबकि सुयश ने 24वें और 40वें मिनट में दो शानदार गोल किए। अनस ने 35वें मिनट और अमान ने 53वें मिनट में गोल कर बढ़त को और मजबूत किया। शिवा स्पोर्ट्स क्लब के एक खिलाड़ी का 32वें मिनट में हुआ आत्मघाती गोल भी युवा स्पोर्ट्स क्लब के खाते में जुड़ गया। शिवा स्पोर्ट्स क्लब के लिए राहुल ने 41वें मिनट में एकमात्र गोल किया। दिन के अंतिम मुकाबले में मेजबान सेंट जॉर्ज़ कॉलेज (बी टीम) ने दून वैली पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। पार्थ मॉल ने दूसरे और 28वें मिनट में दो गोल किए, जबकि माहिन ने 16वें मिनट में एक गोल दागा। अंश ने 19वें और 39वें मिनट में दो शानदार गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की। दिनभर खेले गए सभी मुकाबलों का संचालन और निर्णयन रेफरी पुष्कर सिंह गुसाईं, प्रदीप नेगी, प्रशांत रावत, मिलन और अनीश छेत्री ने किया। उनके निष्पक्ष और पेशेवर निर्णयों की खिलाड़ियों और दर्शकों ने सराहना की। टूर्नामेंट का सफल आयोजन सेंट जॉर्ज़ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जेयासीलन एस., सुपीरियर एवं खेल सचिव ब्रदर ब्रिट्टो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वेनस केरकेट्टा, सहायक खेल सचिव ब्रदर लॉरेंस कुजूर, ब्रदर निथिन मिटोरली, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर आनंद थापा, जनसंपर्क अधिकारी भावनेश नेगी तथा कॉलेज के खेल विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

Check Also
Close