Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

पौड़ी बस अड्डे पर अमृत कक्ष का शुभारंभ,महिलाओं एवं किशोरियों को मिली सम्मानजनक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य,स्वच्छता और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल में महिला हितैषी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जनपद मुख्यालय स्थित बस अड्डे पर बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित अमृत कक्ष (फीडिंग रूम) का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने बस अड्डे की व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अमृत कक्ष का अवलोकन कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा लाभार्थी महिला से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने एक नन्हीं बच्ची को खिलौना भेंट कर उसका उत्साहवर्धन भी किया। जिलाधिकारी ने बताया कि धात्री माताओं एवं शिशुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित इस कक्ष में महिलाएं यात्रा के दौरान सुरक्षित,स्वच्छ,निजी एवं गरिमापूर्ण वातावरण में अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी। इसे सार्वजनिक स्थलों पर मातृत्व के सम्मान और महिला-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। उन्होंने कहा कि बस अड्डे पर महिलाओं एवं किशोरियों की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट तथा विकास भवन में भी गत दो माह से ऐसी मशीनों का संचालन किया जा रहा है,जिससे महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस अड्डे के शौचालयों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली तथा कुछ शौचालयों में पेयजल और नलों की व्यवस्था भी अधूरी पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित संस्था सुलभ इंटरनेशनल के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने,सभी शौचालयों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार टोंटियां लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं होने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शौचालय परिसर में विभिन्न सामग्रियों का रख-रखाव अव्यवस्थित पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार कैबिनेट स्थापित कर समस्त सामग्री को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से रखने के निर्देश दिए,जिससे परिसर की स्वच्छता,व्यवस्था एवं रख-रखाव बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान बस अड्डा परिसर में कई कुर्सियां क्षतिग्रस्त अवस्था में पायी गईं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी टूटी एवं अनुपयोगी कुर्सियों को तत्काल बदलने तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त,गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त,उन्होंने परिसर की दीवारों पर अनधिकृत बैनर एवं पोस्टर न लगाए जाने तथा बस अड्डे की स्वच्छ एवं आकर्षक छवि बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बस अड्डे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है,इसलिए यहां उपलब्ध सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता की एवं यात्रियों के अनुकूल होनी चाहिए। उन्होंने बस अड्डे के समग्र सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रस्ताव में भवन का रंग-रोगन,फ्लोरिंग,आधुनिक एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था,परिसर का सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों को शामिल करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा,स्वास्थ्य और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ,सुरक्षित,सुव्यवस्थित एवं महिला-अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं एवं किशोरियां आती हैं। अमृत कक्ष एवं सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन के संचालन से उन्हें यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताये कि मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर जन-जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एआरटीओ एन.के.ओझा,मंगल सिंह,ईओ नगरपालिका संजय कुमार,पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र टम्टा सहित नरेंद्र टम्टा,अरविंद रावत सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close