Monday 10/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खड़गे के रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर किया अभिनंदनवंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिताबेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षणतकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशउत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में फिलहाल नहीं मिलेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएंनिष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान-बीरेंद्र सिंह नेगी बने प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष-पार्टी हाईकमान का आभारस्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविरगढ़वाल को मिली बड़ी सौगात की उम्मीद-दरबान सिंह नेगी के नाम पर होगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन,श्रीनगर को फिर मिलेगा जीएण्डटीआई मैदानमैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीदेवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
राज्य

13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद से देवभूमि एक बार फिर कलंकित हुई है। जिले में लगातार गेंग, गैंगरेप की घटनाओ ने ऊधम सिंह नगर को शर्मसार कर रख दिया है। हाल ही में रुद्रपुर में 13 वर्षीय किशोरी से हुई गेंग रेप की घटना और उसके बाद युवती से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लोग भुला ना पाए थे कि एक और जनपद के बाजपुर में ऐसी घटना समाने आई जहाँ अश्लील वीडियो बना कर दो साथियो ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सूत्रों की माने तब घटना अक्टूबर 2025 की है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में एक्शन लिया गया है।

वीओ- आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर जिले में फिर एक बार 13 नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बाजपुर कोतवाली अंतर्गत एक युग बंसल नामक युवक ने अपने किराये दार की 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद अपने एक सोहेब नामक दोस्त के साथ वीडियो से ब्लैक मेल कर सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का पिता ट्रक चालक है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। उसने अपने घर का एक कमरा किराए पर दे रखा था। आरोप है कि वर्ष 2025 को किराएदार युग बंसल ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने नाबालिग की अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली. युग बंसल के साथी सुहैब ने भी अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग को ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के एसएसपी अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अगस्त को कोतवाली बाजपुर में एक शिकायत पत्र मिला जिसमे उन्होंने बताया 24 और 26 अक्टूबर 25 की घटना है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने तेहरीर दी जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

Check Also
Close