Monday 10/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खड़गे के रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर किया अभिनंदनवंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिताबेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षणतकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशउत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में फिलहाल नहीं मिलेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएंनिष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान-बीरेंद्र सिंह नेगी बने प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष-पार्टी हाईकमान का आभारस्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविरगढ़वाल को मिली बड़ी सौगात की उम्मीद-दरबान सिंह नेगी के नाम पर होगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन,श्रीनगर को फिर मिलेगा जीएण्डटीआई मैदानमैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीदेवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
राज्य

गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन का लिया संकल्प-श्रीनगर में 12 से 18 अगस्त तक होगी श्रीराम कथा धेनु मानस गौ गीता


श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय गौ क्रांति संगठन की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को श्रीनगर स्थित सम्राट होटल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 12 से 18 अगस्त तक श्रीक्षेत्र के सराफा धर्मशाला अपर बाजार में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा धेनु मानस गौ गीता के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं,जनसहभागिता तथा गौ संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरण अभियान को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। बैठक के दौरान जोशीमठ में सफल कथा प्रवचन के उपरांत श्रीनगर पहुंचे सुप्रसिद्ध कथा वाचक गौ गंगा कृपाकांक्षी गोपाल मणि महाराज का भारतीय गौ क्रांति परिवार की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित गौ भक्तों ने पुष्पमालाओं एवं अभिनंदन के साथ उनका स्वागत कर आगामी कथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गोपाल मणि महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति,सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं,बल्कि सामाजिक,सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दायित्व भी है। उन्होंने सभी गौ भक्तों से गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जन्म से लेकर जीवन के अंतिम संस्कार तक अनेक धार्मिक एवं वैदिक अनुष्ठानों में गौ का विशेष महत्व है। गोदान,तर्पण,यज्ञ एवं अन्य धार्मिक कार्यों में गौ की महत्ता का उल्लेख हमारे शास्त्रों में मिलता है। इसलिए गौ संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीराम कथा धेनु मानस गौ गीता के माध्यम से समाज में गौ संरक्षण,भारतीय संस्कृति,नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचेगा। साथ ही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता की अपील भी की गई। बैठक में अध्यक्ष मंजू मैठाणी,सुंदरी देवी,कांति गुसाईं,रामेश्वरी नैथाणी,नीलम पोखरियाल,मंजू डोभाल,मुन्नी चमोली,मंजू मरोड़ी,किरण रावत,गैणा देवी पंवार,कलम सिंह,महासचिव राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,प्रचारक कमल भट्ट,प्रकाश मैठाणी,विक्रम सिंह रावत सहित भारतीय गौ क्रांति संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं गौ भक्त उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Check Also
Close