Saturday 08/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
डॉ.सीएमएस.रावत ने संभाली श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की कमान-उत्तराखंड का मॉडल मेडिकल कॉलेज बनाने का लिया संकल्पटीबी मुक्त पौड़ी की दिशा में बड़ा कदम-नर्सिंग कॉलेज डोभश्रीकोट में लगा निःशुल्क डिजिटल एक्सरे एवं जांच शिविरहर घर तिरंगा अभियान को लेकर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय तैयार9 से 17 अगस्त तक देशभक्ति के रंग में रंगेगा परिसरगुलदार का आतंक-दुधारू भैंस को बनाया निवाला,पीड़ित परिवार पर टूटा रोजी-रोटी का संकटवित्तीय साक्षरता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम-खिर्सू में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का मिला मूलमंत्रजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठकतिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा हर घर तिरंगा अभियानविश्व स्तनपान सप्ताह-थलीसैंण में माताओं को स्तनपान और शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुकप्रेस नोटविशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सागढ़वाल विश्वविद्यालय के विकास को नई गति देने की पहल,केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठी 459 करोड़ की अवसंरचना परियोजना
राज्य

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा हर घर तिरंगा अभियान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरुप इसे जन उत्सव के रुप में मनाये जाने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनजागरुकता गतिविधियां संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय उत्सव है,जिसमें सभी को उत्साहपूर्वक सहभागी बनना चाहिए। बैठक में शिक्षा विभाग,युवा कल्याण विभाग तथा खेल विभाग को विद्यालयों,महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं,निबंध लेखन,चित्रकला,रंगोली,वाद-विवाद प्रतियोगिताओं,प्रभात फेरियों तथा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान के दौरान विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति से जुड़े़ जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया गया,जिससे अधिकाधिक नागरिक अभियान से जुड़़ सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों,शैक्षणिक संस्थानों,सार्वजनिक भवनों तथा प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा,सम्मान एवं प्रतिष्ठा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है,इसलिए भारतीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आमजन को भी तिरंगे के सम्मान और उसके सही उपयोग के प्रति जागरुक किया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम,राष्ट्रीय गान,देशभक्ति गीतों एवं तिरंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,पीएम स्वजल दीपक रावत,जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भौतिक रूप से तथा सभी खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

Check Also
Close