Monday 10/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खड़गे के रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर किया अभिनंदनवंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिताबेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षणतकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशउत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में फिलहाल नहीं मिलेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएंनिष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान-बीरेंद्र सिंह नेगी बने प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष-पार्टी हाईकमान का आभारस्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविरगढ़वाल को मिली बड़ी सौगात की उम्मीद-दरबान सिंह नेगी के नाम पर होगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन,श्रीनगर को फिर मिलेगा जीएण्डटीआई मैदानमैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीदेवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
राज्य

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की


रुद्रपुर, अगस्त 8, 2026: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज रुद्रपुर स्थित फ्यूटेला हॉस्पिटल में अपनी डेडिकेटेड न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. ऋषिकेश चक्रबर्तीकी उपस्थिति में किया गया।
डॉ. ऋषिकेश चक्रबर्ती हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक फ्यूटेला हॉस्पिटल, रुद्रपुर में मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।
ओपीडी सेवा के शुभारंभ के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरोसर्जरी, मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. ऋषिकेश चक्रबर्ती ने कहा, “इमेज-गाइडेड ब्रेन सर्जरी, कॉम्प्लेक्स ब्रेन ट्यूमर ट्रीटमेंट, पार्किंसन रोग के लिए डीबीएस (डीप ब्रेन स्टिमुलेशन) जैसी फंक्शनल न्यूरोसर्जरी, न्यूरोनैविगेशन, न्यूरोफिजियोलॉजिकल मॉनिटरिंग तथा मिनिमली इनवेसिव तकनीकों में हमारी विशेषज्ञता का उद्देश्य मरीजों को सटीक, सुरक्षित और पेशेंट सेंट्रिक ट्रीटमेंट प्रदान करना है। हमारा फोकस ऐसी मिनिमली इनवेसिव और प्रिसिशन-गाइडेड सर्जिकल तकनीकों पर है, जो न केवल मरीजों की सुरक्षा बढ़ाती हैं, बल्कि रिकवरी को भी तेज करती हैं। इस पहल के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके उपचार के परिणाम बेहतर होंगे।”
डॉ. चक्रबर्ती ने आगे कहा, “कई न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का प्रभावी उपचार तभी संभव है जब उनका समय पर निदान और अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया जाए। रुद्रपुर में ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ न्यूरोसर्जरी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि मरीज अपने घर के निकट ही समय पर परामर्श, सटीक जांच और व्यक्तिगत उपचार योजना का लाभ उठा सकें। जिन मरीजों को एडवांस्ड सर्जिकल उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें व्यापक एवं विशेषीकृत देखभाल के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में सहज रूप से रेफर किया जाएगा।”
यह पहल मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत महानगरों से बाहर भी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उत्तराखंड के अधिक से अधिक मरीजों तक उच्च गुणवत्ता वाली न्यूरोसर्जरी सेवाएं पहुंचाना और उन्हें अपने क्षेत्र के निकट विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराना है।

Check Also
Close