Monday 10/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खड़गे के रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर किया अभिनंदनवंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिताबेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षणतकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशउत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में फिलहाल नहीं मिलेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएंनिष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान-बीरेंद्र सिंह नेगी बने प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष-पार्टी हाईकमान का आभारस्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविरगढ़वाल को मिली बड़ी सौगात की उम्मीद-दरबान सिंह नेगी के नाम पर होगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन,श्रीनगर को फिर मिलेगा जीएण्डटीआई मैदानमैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीदेवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
राज्य

गढ़वाल को मिली बड़ी सौगात की उम्मीद-दरबान सिंह नेगी के नाम पर होगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन,श्रीनगर को फिर मिलेगा जीएण्डटीआई मैदान


श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के विकास,गौरव और जनभावनाओं से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर गुरुवार को नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने गढ़वाल क्षेत्र से जुड़े कई अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में दोनों प्रमुख मांगों पर केंद्रीय रेल मंत्री की सकारात्मक सहमति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बैठक के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन का नाम प्रथम विश्व युद्ध के महान वीर एवं विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित अमर योद्धा दरबान सिंह नेगी के नाम पर रखने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नामकरण का विषय नहीं,बल्कि देश के उस वीर सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी,जिसने अदम्य साहस,वीरता और राष्ट्रभक्ति से विश्व इतिहास में गढ़वाल का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया। सांसद बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री को बताया कि चमोली जनपद के कफारतीर गांव में जन्मे दरबान सिंह नेगी ने ब्रिटिश भारतीय सेना की 39वीं गढ़वाल राइफल्स में रहते हुए वर्ष 1914 के प्रथम विश्व युद्ध में असाधारण वीरता का परिचय दिया। युद्ध में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया और अपनी बहादुरी से ऐसा इतिहास रचा,जिसे आज भी गर्व के साथ याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी अद्वितीय वीरता से प्रभावित होकर तत्कालीन ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज पंचम स्वयं युद्ध क्षेत्र पहुंचे और 4 दिसंबर 1914 को उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से अलंकृत किया। सांसद ने यह भी बताया कि सम्मान प्राप्त करने के बाद जब दरबान सिंह नेगी से उनकी इच्छा पूछी गई,तब उन्होंने अपने लिए कोई व्यक्तिगत सुविधा नहीं मांगी,बल्कि कर्णप्रयाग में एक विद्यालय की स्थापना तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण की मांग रखी। उनके इसी दूरदर्शी विचार के बाद अंग्रेजी शासन ने इस रेल परियोजना का प्रारंभिक सर्वेक्षण कराया था। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि आज जब ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना साकार रूप ले रही है,तब कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन का नाम दरबान सिंह नेगी के नाम पर रखा जाना उनके सपनों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ गढ़वाल के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का ऐतिहासिक निर्णय होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने भी गढ़वाल की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से उठाया। उन्होंने रेल परियोजना से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध एवं न्यायसंगत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं के साथ प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने श्रीनगर नगर की पहचान और श्रीनगर की धड़कन कहे जाने वाले जीएण्डटीआई मैदान को पुनः स्थानीय जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि यह मैदान वर्षों से खेलकूद,सांस्कृतिक,सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है तथा इसे पुनः जनता को समर्पित किया जाना जनभावनाओं का सम्मान होगा। डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को वीर दरबान सिंह नेगी के नाम से नई पहचान मिलेगी तथा जीएण्डटीआई मैदान भी पूर्व की भांति श्रीनगर की जनता,खिलाड़ियों और सामाजिक आयोजनों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद गढ़वाल क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने सांसद अनिल बलूनी,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तीनों जनप्रतिनिधि लगातार गढ़वाल के विकास,ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से गढ़वाल को विकास,सम्मान और नई पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

Check Also
Close