Wednesday 12/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
अभिषेक का हाल जानने फिर राममूर्ति अस्पताल पहुंचे महापौर विकास शर्मावंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचाररामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्याससेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेशगढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा संगम की कमान प्रो.एम.एस.नेगी को फेज-VII के भव्य शुभारंभ की तैयारियां तेजउत्तरा केयर हॉस्पिटल में 16 अगस्त को छाती एवं श्वसन रोगों की विशेष ओपीडी,विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्शजनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहतगांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथनपौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ीतिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब
राज्य

तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब


श्रीनगर गढ़वाल। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को पौड़ी जनपद के पाबों और सांकरसैंण में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में निकली इन तिरंगा यात्राओं में हजारों की संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों,भाजपा कार्यकर्ताओं,विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा हाथों में लिए लोगों की विशाल मौजूदगी और भारत माता की जय के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण में देशभक्ति का जोश दिखाई दिया और लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। सांकरसैंण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि देश 15 अगस्त को अपना 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं,बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है,जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों,प्रतिष्ठानों एवं शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं तथा हर घर तिरंगा अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न रहने देकर इसे जन-जन की भागीदारी वाला राष्ट्रव्यापी अभियान बनाएं। डॉ.रावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन,बान और शान का प्रतीक है। इसके प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पाबों में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के दौरान डॉ.रावत ने बताया कि आगामी 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्राओं सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संघर्ष,वीरों के बलिदान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से परिचित कराना आवश्यक है। युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना जितनी मजबूत होगी,राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनकी भूमिका उतनी ही प्रभावशाली होगी। राजकीय महाविद्यालय पाबों में डॉ.धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी शिक्षा,भविष्य की आकांक्षाओं,नवाचार और करियर सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनके विचार और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा,ऊर्जा और नवाचार की अपार क्षमता है। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर,आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए,जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारकर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं,बल्कि व्यक्ति,समाज और राष्ट्र के निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उत्तराखंड के विद्यार्थी शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश के साथ-साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। पाबों और सांकरसैंण में आयोजित तिरंगा यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों,युवाओं,महिलाओं,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,मंडल अध्यक्ष विमल नेगी सहित जनप्रतिनिधिगण,पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय पर्व केवल कैलेंडर की तारीख नहीं,बल्कि देश के प्रति सम्मान,शहीदों के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। पाबों और सांकरसैंण में उमड़ी भीड़ ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।

Check Also
Close