Saturday 15/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-भव्य बाइक रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेशरांसी स्टेडियम में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए प्रतिभाओं की कड़ी परीक्षाथलीसैंण में कैबिनेट मंत्री ने उठाया झाडू-स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेशतिरंगे के रंग में रंगा देवप्रयाग-भारत माता के जयघोष से गूंजा तीर्थनगरी का नगरमेडिकल कॉलेज के नर्सिंग अधिकारियों और फार्मासिस्टों का बढ़ा मानदेय,लंबे इंतजार के बाद कर्मचारियों को मिली बड़ी राहतकल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र-ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मददहर घर तिरंगा से राष्ट्रभक्ति का संदेश-थलीसैंण क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्राबेस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट अब हंस फाउंडेशन के हवाले-सितंबर से नई व्यवस्था
राज्य

सीएमओ डॉ.मेघना असवाल का औचक निरीक्षण-बसंतपुर-बहेड़ाखाल स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ.मेघना असवाल ने बुधवार को कोट ब्लॉक के अंतर्गत पीएचसी बसंतपुर टाइप-ए एवं पीएचसी बहेड़ाखाल टाइप-ए का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं,चिकित्सकीय व्यवस्थाओं,अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर और बेहतर ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सालय परिसरों में स्थित आवासीय भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने भवनों की वर्तमान स्थिति,रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत से संबंधित जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बहेड़ाखाल स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय भवन के समीप टूटे हुए पुश्ते की स्थिति भी सामने आई। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पुश्ते की शीघ्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए,ताकि चिकित्सालय परिसर में किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा परेशानी की स्थिति उत्पन्न न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालयों के ओपीडी रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। रजिस्टरों में दर्ज विवरण एवं रखरखाव की स्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात एएनएम को विशेष रूप से निर्देशित किया कि एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) एवं टीकाकरण से संबंधित सभी रजिस्टर नियमित रूप से भरे जाएं और उनका उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अभिलेखों का सही एवं नियमित संधारण भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच,टीकाकरण तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का समय पर लाभ मिले। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विभाग की नजर सीएमओ डॉ.मेघना असवाल ने कहा कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और निरीक्षण से कमियों को समय रहते दूर किया जा सकता है। विभाग का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। निरीक्षण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह नयाल,प्रभारी चिकित्साधिकारी कोट डॉ.उपेंद्र,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अमित मेहरा,जेई आयुष मोहन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also
Close