Saturday 15/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-भव्य बाइक रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेशरांसी स्टेडियम में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए प्रतिभाओं की कड़ी परीक्षाथलीसैंण में कैबिनेट मंत्री ने उठाया झाडू-स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेशतिरंगे के रंग में रंगा देवप्रयाग-भारत माता के जयघोष से गूंजा तीर्थनगरी का नगरमेडिकल कॉलेज के नर्सिंग अधिकारियों और फार्मासिस्टों का बढ़ा मानदेय,लंबे इंतजार के बाद कर्मचारियों को मिली बड़ी राहतकल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र-ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मददहर घर तिरंगा से राष्ट्रभक्ति का संदेश-थलीसैंण क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्राबेस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट अब हंस फाउंडेशन के हवाले-सितंबर से नई व्यवस्था
राज्य

तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य रैली


श्रीनगर गढ़वाल। देशभक्ति,राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना से ओतप्रोत हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा थामे विश्वविद्यालय के शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारी और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में प्रतिभाग किया। रैली के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और वातावरण भारत माता की जय तथा देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा रैली में विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्यों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर अनुशासन एवं उत्साह के साथ मार्च किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता,अखंडता,राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों में रैली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा हाथ में लेकर अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। रैली का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित न रहकर युवाओं एवं विश्वविद्यालय समुदाय में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी,राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करना रहा। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि तिरंगा देश की आन,बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए। रैली के दौरान विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। तिरंगे से सजे परिसर और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वजों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर कर दिया। गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों,शिक्षकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व,उसके सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।‌अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालय समुदाय में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही आमजन तक भी हर घर तिरंगा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी प्रो.एम.एस.नेगी ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं कर्मचारियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक घर तक तिरंगे की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने विश्वविद्यालय समुदाय से अपील की कि अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अभियान के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाएं,ताकि हर घर तिरंगे से सजे और राष्ट्रभक्ति की भावना जन-जन तक पहुंचे।‌गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित यह तिरंगा रैली युवाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना को मजबूती देने वाली प्रभावशाली पहल के रूप में सामने आई। लहराते तिरंगे,देशभक्ति के नारों और विद्यार्थियों के उत्साह ने चौरास परिसर को राष्ट्रभक्ति के जीवंत उत्सव में बदल दिया।

Check Also
Close